Hindi Newsविदेश न्यूज़Russian general killed in car bombing in Moscow Ukrainian intelligence suspected
मॉस्को में कार धमाके में रूसी जनरल की मौत, यूक्रेनी खुफिया एजेंसी पर शक

मॉस्को में कार धमाके में रूसी जनरल की मौत, यूक्रेनी खुफिया एजेंसी पर शक

संक्षेप:

मॉस्को में सोमवार सुबह रूस के एक प्रमुख जनरल की कार धमाके में मौत हो गई है। इस मामले की जांच कर रहे लोगों के मुताबिक जनरल की कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, इसके बाद वह जैसे ही उसमें बैठे उसमें धमाका कर दिया गया।

Dec 22, 2025 01:54 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और भी ज्यादा भीषण होती जा रही है। दक्षिणी मॉस्को में सोमवार सुबह एक रूसी जनरल की कार विस्फोट में मौत हो गई है। जांचकर्ताओं के मुताबिक जनरल की कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, इसके बाद उसमें धमाका किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की जांच समिति के आधिकारिक प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने मारे गए जनरल की पहचान लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव के रूप में हुई है। वह रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के परिचालन प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख थे।

पेत्रेंको ने कहा, "जांचकर्ता इस हत्या के संबंध में कई संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इनमें से एक यह भी है कि इस अपराध की साजिश यूक्रेन की खुफिया सेवाओं द्वारा रची गई हो सकती है।’’

इससे पहले क्रेमलिन की तरफ से बताया गया कि यूक्रेन से पिछले चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत चल रही है। रूसी प्रवक्ता ने कहा कि फ्लोरिडा में हुई बातचीत आगे बढ़ रही है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम बातचीत कर रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।