Hindi Newsविदेश न्यूज़Russian attacks in Ukraine kill at least 6 amid discussions on US peace plan
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 6 की मौत... बिजली-पानी ठप; शांति वार्ता के बीच युद्ध और भड़का

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 6 की मौत... बिजली-पानी ठप; शांति वार्ता के बीच युद्ध और भड़का

संक्षेप:

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर तकाचेंको के अनुसार, हमलों की दूसरी लहर में पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में एक गैर-आवासीय इमारत पर हमला हुआ जिसमें 4 लोग मारे गए और 3 घायल हो गए।

Nov 25, 2025 02:32 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, कीव
share Share
Follow Us on

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता चल रही है, लेकिन इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर भारी मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में 3 लोग मारे गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट के अनुसार, रूसी हमले के बाद कीव में बिजली, पानी और हीटिंग व्यवस्था बड़े पैमाने पर ठप हो गई है। टेलीग्राम पर वायरल वीडियो में कीव के द्निप्रोव्स्की जिले में एक 9 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी दिखाई दे रही है। कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने बताया कि द्निप्रोव्स्की जिले में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए, जबकि मध्य पेचेर्स्क जिले में एक अन्य आवासीय भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर तकाचेंको के अनुसार, हमलों की दूसरी लहर में पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में एक गैर-आवासीय इमारत पर हमला हुआ जिसमें 4 लोग मारे गए और 3 घायल हो गए। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की कि ऊर्जा अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि नुकसान का पूरा ब्यौरा अभी नहीं दिया गया। ओडेसा क्षेत्र में रूसी हमलों से बंदरगाह और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसमें दो बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए।

दूसरी तरफ, रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के टैगान्रोग शहर में रात भर चले यूक्रेनी ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हुए। रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि हमलों से निजी मकान, बहुमंजिला इमारतें, एक गोदाम, एक पेंट की दुकान और कुछ सामाजिक सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि मंगलवार रात से सुबह तक उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने विभिन्न रूसी क्षेत्रों और कब्जे वाले क्रीमिया के ऊपर कुल 249 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया, जिनमें से 116 ड्रोन काला सागर के ऊपर नष्ट किए गए।

गौरतलब है कि ये ताजा हमले रविवार को जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच हुई शांति वार्ता के महज दो दिन बाद हुए हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।