US-रूस के बीच की बातचीत हो गई लीक, आगबबूला हुआ पुतिन का देश; फोन कॉल में ऐसा क्या?

Nov 26, 2025 11:16 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

पुतिन के विदेश नीति सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा है कि इस फोन कॉल लीक के जरिए दोनों बीच के दरार डालने की कोशिश की गई है। पुतिन ने इसे 'हाइब्रिड वॉरफेयर’ का हिस्सा बताया है।

US-रूस के बीच की बातचीत हो गई लीक, आगबबूला हुआ पुतिन का देश; फोन कॉल में ऐसा क्या?

Russia Ukraine War News: यूक्रेन जंग को लेकर जारी नए शांति प्रस्ताव पर मचे उठापटक के बीच हाल ही में अमेरिका और रूस के बीच फोन पर हुई एक अहम बातचीत का हिस्सा लीक हो गया है। फोन कॉल का एक हिस्सा सार्वजनिक होने के बाद रूस आगबबूला हो गया है। रूस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकारों के बीच हुई इस फोन कॉल की रिकॉर्डिंग के लीक होने की जमकर आलोचना की है। पुतिन के देश ने इसे यूक्रेन शांति प्रस्ताव चर्चा को कमजोर करने की एक नामंजूर कोशिश बताया और हाइब्रिड वॉरफेयर का हिस्सा बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा पब्लिश की गई इस ट्रांसक्रिप्ट में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और पुतिन के विदेश नीति के सलाहकार यूरी उशाकोव के बीच हुई फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सुनाई दे रही है। 14 अक्टूबर की बातचीत में विटकॉफ कथित तौर पर उशाकोव को सलाह दे रहे थे कि ट्रंप के सामने नए शांति प्रस्ताव को कैसे पेश किया जाए, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति राजी हो जाए। ब्लूमबर्ग ने रिकॉर्डिंग की पुष्टि की है। हालांकि पब्लिशर ने यह नहीं बताया है कि उसे दुनिया की दो सबसे बड़ी न्यूक्लियर पावर के अधिकारियों के बीच इतनी सेंसिटिव चर्चा का एक्सेस कैसे मिला।

आग बबूला हुआ रूस

रिकॉर्डिंग बाहर आने के बाद उशाकोव ने कहा कि विटकॉफ के साथ उनकी बातचीत पब्लिक रिलीज के लिए नहीं थी और इसे लीक नहीं किया जाना चाहिए था। उशाकोव के रूसी मीडिया के सामने कहा, “यह किसी भी हाल ही में स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने कहा है कि लीक का मकसद साफ तौर पर रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में रुकावट डालना था। एक इंटरव्यू में उशाकोव ने कहा कि उनकी कुछ बातचीत एन्क्रिप्टेड सरकारी चैनलों के जरिए हुई थी जिन्हें शायद ही कभी इंटरसेप्ट और लीक किया जाता है, जब तक कि कोई पार्टी जानबूझकर ऐसा करने का इरादा न रखे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।