
यूक्रेन-ब्रिटेन ने हाइपरसोनिक मिसाइल से विमान के अपहरण की रची साजिश, रूस का बड़ा दावा
एफएसबी ने बताया कि साजिश में शामिल एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन कोई नाम या अतिरिक्त सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए। किंझल मिसाइल काफी रफ्तार से उड़ान भर सकती है। यह रूस के आधुनिक हथियारों का हिस्सा है।
रूस ने यूक्रेन और ब्रिटेन के एक मिलीजुली बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के मुताबिक, मिग-31 लड़ाकू विमान को हाईजैक करके किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस करके नाटो के एयरबेस की ओर उड़ान भरने का प्लान था। यह साजिश यूक्रेनी खुफिया एजेंसी और ब्रिटिश गुप्तचरों के सहयोग से रची गई थी। रूसी अधिकारियों के अनुसार, विमान को रोमानिया में स्थित नाटो एयरबेस की ओर ले जाकर हवाई रक्षा प्रणालियों से गिराने की मंशा थी, जिससे रूस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया जा सके।
जानकारों के मुताबिक, यह घटना यूक्रेन संकट के बीच तनाव को और बढ़ाने वाली है। खासकर ऐसे समय में जब रूस लगातार पश्चिमी हस्तक्षेप का आरोप लगा रहा है। एफएसबी ने बताया कि साजिश में शामिल एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन कोई नाम या अतिरिक्त सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए। किंझल मिसाइल काफी रफ्तार से उड़ान भर सकती है। यह रूस की उन्नत हथियार प्रणाली का हिस्सा है और यूक्रेन युद्ध में इसका इस्तेमाल हो चुका है।
पायलट को रिश्वत देकर हाईजैक करने का प्लान
रूसी मीडिया के अनुसार, विमान के पायलट को रिश्वत देकर हाईजैक करने और फिर नाटो क्षेत्र में प्रवेश कराने का प्लान था, ताकि रूस पर आक्रमण का आरोप लगाया जा सके। हालांकि, यूक्रेन या ब्रिटेन की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दावे प्रचार का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इससे दोनों पक्षों के बीच विश्वास की कमी उजागर होती है। यह घटना यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे होने के करीब आते हुए अहम है, जहां रूस ने हाल ही में पूर्वी मोर्चे पर सफलताएं हासिल की हैं।

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




