'भारतीयों से भरे जहाज पर रूस का हमला, कप्तान की मौत'; जेलेंस्की के दावे से मचा बवाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

काले सागर में तुर्की का एक जहाज आग लगने के बाद डूब गया। इस हादसे में कप्तान समेत दो क्रू सदस्यों की मौत हो गई। जहाज पर भारतीय और अजरबैजानी नागरिक सवार थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है।

Black Sea
भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूसी हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि काला सागर में तुर्किये के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर रूस के ड्रोन हमले के बाद लगी आग में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे। हालांकि मारे गए नागरिक की पहचान उजागर नहीं किया गया हैय़ दूसरी ओर रूस ने भी यूक्रेन के दावे पर कुछ नहीं कहा है।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अविवादित जलक्षेत्र में तुर्किये के झंडे वाले और मक्का ले जा रहे एक मालवाहक जहाज पर दो रूसी ड्रोन ने भीषण हमला किया। उन्होंने लिखा कि जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे। दुर्भाग्य से, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक जहाज के कप्तान की मौत हो गई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। एक और व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

जहाज के 11 क्रू मेंबर्स को बचाया गया

जेलेंस्की ने आगे बताया कि जहाज के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने काला सागर क्षेत्र में तनाव में कमी लाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का बार-बार प्रस्ताव दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बहाल करने के लिए दबाव की जरूरत है। और जो कोई भी इसमें सच में दिलचस्पी रखता है, उसे मदद करनी चाहिए।

दूसरी ओर तुर्की ने अपने जहाजों और नाविकों पर हमलों पर चिंता जताई है। तुर्की चैंबर ऑफ मैरीटाइम कॉमर्स के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद काला सागर में 226 आम और व्यावसायिक जहाजों पर हमला हुआ है। इनमें से ज्यादातर घटनाएं इसी साल हुई हैं। राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने इन हमलों को गलत बताया है।

रविवार को भारतीय कारोबारी के दवा गोदाम पर हमला

इससे पहले, रविवार को यूक्रेन के सुमी में रूस के हमले में भारतीय कारोबारियों के स्वामित्व वाले दवा गोदाम में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत सिर्फ वकालत करने से आगे बढ़ गया है और हाल के महीनों में उसने कीव और मॉस्को, दोनों के साथ बातचीत करके यूक्रेन संकट को सुलझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़'भारतीयों से भरे जहाज पर रूस का हमला, कप्तान की मौत'; जेलेंस्की के दावे से बवाल