होर्मुज में सभी जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों को तुरंत मानना चाहिए, जयशंकर से बोले रूबियो

लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
Follow us on Google News
share

जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातचीत के दौरान अमेरिकी हमले में हुए तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया। रूबियो ने जयशंकर से कहा कि होर्मुज में सभी जहाजों को अमेरिकी आदेशों को तुरंत मानना चाहिए।

होर्मुज में सभी जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों को तुरंत मानना चाहिए, जयशंकर से बोले रूबियो

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की। उन्होंने ओमान की खाड़ी में एक मर्चेंट जहाज पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया। बातचीत के दौरान मार्को रूबियो ने जयशंकर से दो टूक कहा कि होर्मुज में सभी जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों को तुरंत मानना चाहिए।

यूरोप की यात्रा पर गए जयशंकर की रूबियो से फोन पर बातचीत हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने जयशंकर से कहा, ''सभी कमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करना चाहिए। उन्होंने जयशंकर से कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

8 जून को अमेरिकी सेना ने पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर 'मैरिवेक्स' को बेकार कर दिया था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। सभी क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया था। 10 जून को अमेरिका ने पलाऊ के झंडे वाले एक और टैंकर 'सेटेबेलो' पर हमला किया, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई। गुरुवार को एक और जहाज 'जलवीर' पर हमला हुआ, जो गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला टैंकर था और जिसमें 20 भारतीय सवार थे।

रूबियो से बातचीत में क्या बोले जयशंकर

बातचीत के बाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने कमर्शियल जहाज के खिलाफ अमेरिकी सेना की जानलेवा कार्रवाई को गलत बताया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, "आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के उन हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई जिनमें तीन भारतीय नाविक मारे गए।" उन्होंने कहा, "कमर्शियल शिपिंग के खिलाफ ऐसी जानलेवा कार्रवाई उचित नहीं है।"

'अमेरिकी सेना के जानलेवा हमले स्वीकार्य नहीं'

भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया और उनसे कहा कि ओमान के तट पर भारतीय क्रू मेंबर वाले कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी सेना के जानलेवा हमले स्वीकार्य नहीं हैं। इस सीनियर राजनयिक को बुधवार रात भी तलब किया गया था। 'जलवीर' पर हमले के बाद, भारत ने कहा कि इस हफ़्ते ओमान के तट पर भारतीय क्रू मेंबर वाले तीन कमर्शियल जहाज अमेरिकी सेना के हमले की चपेट में आए, जिसकी वजह से तीन नागरिकों की मौत हो गई।

ट्रंप ने कहा था- ईरान ने किया हमला

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाते हुए इस कथित कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया था, जबकि तेहरान ने इस आरोप को निराधार करार दिया। इस सप्ताह ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में दावा किया, ''भारतीय जहाजों के होर्मुज से निकलते समय उन पर कल रात किया गया (ईरान का) ड्रोन हमला बिल्कुल अस्वीकार्य है।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।