Hindi Newsविदेश न्यूज़Report claims Ayatollah Ali Khamenei might flee to Moscow amid protests and Trump warning
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान छोड़ने की तैयारी में खामेनेई? रिपोर्ट में दावा

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान छोड़ने की तैयारी में खामेनेई? रिपोर्ट में दावा

संक्षेप:

इससे पहले ईरान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के कारण भड़के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। खामेनेई ने दंगाइयों को चेतावनी भी दी है।

Jan 05, 2026 03:24 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईरान में विरोध प्रदर्शन की आग उग्र होने और कई प्रदर्शनकारियों की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की धमकी के बाद अब एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। द टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक संकट के खिलाफ ईरान में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई के देश से भागने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई के पास इसे लेकर एक बैक-अप प्लान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट में एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि खामेनेई अपने 20 करीबी सहयोगियों और परिवार के साथ ईरान से भागने की योजना बना रहे हैं। दावा किया गया है कि खामेनेई सीरिया के बशर अल-असद की तरह रूस में शरण ले सकते हैं। इसकी वजह यह बताई गई है कि “खामेनेई को मॉस्को भागना होगा क्योंकि उनके लिए कोई दूसरी जगह नहीं है।"

इससे पहले ईरान की डूबती अर्थव्यवस्था के कारण भड़के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के 31 प्रांतों में से 25 प्रांतों में 170 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं। उसने बताया कि मरने वालों की संख्या कम से कम 15 हो गई है और 580 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:दंगाइयों पर करनी होगी सख्ती, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:'अमेरिकी सैन्य अड्डे हमारे टारगेट होंगे', ट्रंप की धमकी पर ईरान भी अड़ गया

वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता ने देश में अशांति उत्पन्न करने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा कि ‘दंगाइयों पर सख्ती करनी होगी।’ विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की यह पहली टिप्पणी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।