‘उतार दो यूनिफॉर्म’, पाकिस्तानी नेता ने आसिम मुनीर को दी चुनाव लड़ने की चुनौती; बलूचिस्तान पर बड़ा दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल (JUI-F) चीफ मौलना फजलुर रहमान ने आसिम मुनीर से कहा है कि अगर उन्हें राजनीति करने का इतना शौक है तो अपना सेना का यूनिफॉर्म उतार दें और चुनाव लड़ लें। उन्होंन कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के हाथ से निकल चुका है। 

पाकिस्तान के एक बेहद प्रभावी धार्मिक नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बलूचिस्तान के एक बड़ा हिस्सा अब इस्लामाबाद सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। उन्होंने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करने का इतना ही शौक है तो अपना यूनीफॉर्म उतार दें और आकर चुनाव लड़ें। जनता उन्हें उनकी जगह दिखा देगी। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल (JUI-F) चीफ मौलना फजलुर रहमान ने कहा कि सेना को संवैधानिक सीमाओं में रनहा चाहिए और उन्हें राजनीति करने का इतना ही शौक है तो चुनाव लड़ लेना चाहिए।

पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया बलूचिस्तान

फजलुर रहमान ने दावा किया कि बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा अब पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की सरकार यहां हिंसारोकने में विफल रही है। इसके अलावा आर्मी ने जो कुछ किया है वह पीढ़ियों की दुश्मनी पैदा करने वाला काम है। बलूचिस्तान की आवाम और उसकी कई पीढ़ियां सेना की करतूतों को भुला नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह देश अब अकेला पड़ गया है। लोग पूछते हैं कि इसके शासक कहां हैं?

फजलुर रहमान ने कहा, बलोच इलाकों में विद्रोही हैं। पूरा बलोच इलाका पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो गया है। आज पाकिस्तान सरकार को कोई नियंत्रण यहां नहीं है। उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में भी इसी तरह की स्थिति बन गई है। पश्तून का इलाका खून में डूबा हुआ है। दो से तीन दिन में ही यहां 50 शव पाए गए हैं।

पीढ़ियों की दुश्मनी पैदा कर रही सेना

फजलुर रहमान ने कहा कि पाकिस्तान की सेना का रणनीति ऐसी है कि वह आम नागरिकों को ही भड़का रही है। इससे आने वाले समय में पीढ़ियों वाली दुश्मनी पैदा हो जाएगी और स्थिति कभी नहीं सुधरेगी। हो सकता है कि सेना चली जाए लेकिन यह लोगों को एक दूसरे का दुश्मन बना देगी और फिर हिंसा का दौर कभी नहीं थमेगा। बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का राजनीति में बहुत दखल रहता है। यहां तक कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में भी वह साथ जाते हैं और उनसे आगे आसिम मुनीर ही रहते हैं।

हाल ही में आसिम मुनीर ने लोगों से अपील की है कि वे विद्रोहियों के खिलाफ हथियार उठा लें। मुनीर ने कहा कि अकेले सेना आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकती। फजलुर रहमान ने आसिम मुनीर की इस अपील का विरोध किया है और कहा है कि इस तरह से आम नागरिकों को किसी युद्ध में नहीं झोंका जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी को युद्ध लड़ना ही है तो उसे यूनिफॉर्म और सैलरी मिलनी चाहिए। तुम लोग अपनी सैलरी ले रहे हो और खून-पसीना हमारा बहाना चाहते हो।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।