पाकिस्तान में इमरान खान के नाम पर गाया गाना तो कव्वाल ही अरेस्ट, 7 लोग शादी से पकड़े

Jan 06, 2026 04:29 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share

कव्वाल फराज अमजद खान ने एक गाना गया था, जिसमें कैदी नंबर 804 का जिक्र किया। इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं और उनका कैदी नंबर 804 ही है। FIR में कहा गया कि यह सीधे तौर पर एक सरकारी आयोजन को राजनीतिक रंग देने का मामला है।

पाकिस्तान में इमरान खान के नाम पर गाया गाना तो कव्वाल ही अरेस्ट, 7 लोग शादी से पकड़े

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं तो उनके समर्थकों का भी बुरा दौर चल रहा है। एक कव्वाल को पाकिस्तानी पंजाब की पुलिस ने सिर्फ इसलिए अरेस्ट कर लिया क्योंकि उसने अपने गाने में इमरान खान का नाम लिया था। यह बात पाकिस्तानी एजेंसियों को इतनी नागवार गुजरी कि उसे गिरफ्तार ही कर लिया गया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में थानाध्यक्ष जमीरुल हसन ने आरोप लगाया कि कव्वाल फराज अमजद खान ने एक गाना गया था, जिसमें कैदी नंबर 804 का जिक्र किया। इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं और उनका कैदी नंबर 804 ही है। FIR में कहा गया कि यह सीधे तौर पर एक सरकारी आयोजन को राजनीतिक रंग देने का मामला है।

इस मामले में जब कव्वाल की लाहौर के अडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज शाहजेब डार के समक्ष पेशी हुई तो उन्होंने कहा कि यह गाना मेरी ओर से पेश नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि दर्शकों में से ही कुछ लोगों ने ऐसे गाने की डिमांड रखी, तभी मैंने गाया था। फराज ने कहा कि मेरा तो किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। कव्वाल ने कहा कि मुझे इस मामले में अग्रिम जमानत दी जाए और यदि आवश्यकता पड़ती है मैं जांच में हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हूं। शुरुआती दलीलों के बाद जज ने कव्वाल को 13 जनवरी तक के लिए बेल दी है और पुलिस से मामले का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।

लाहौर के इस वाकये के अलावा एक और घटना गुजरांवाला जिले में हुई है। यहां पुलिस ने एक शादी से 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने विवाह समारोह के दौरान इमरान खान के पोस्टर लहराए और उनके समर्थन में नारेबाजी की। इस मामले में पुलिस ने वैमनस्यता पैदा करने, शांति भंग करने और जनता में सरकार के प्रति विद्रोह पैदा करने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है।

शादी से क्यों उठा लिए गए 7 लोग, इमरान की तस्वीर दिखाने पर ऐक्शन

इन लोगों को 14 दिन की हिरासत में रखने का फैसला लिया गया है। फिलहाल इन्हें गुजरांवाला जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों इमरान खान के समर्थकों की शामत आई हुई है। पाकिस्तान की सेना भी पीटीआई के खिलाफ और राजनीतिक नेतृत्व से भी पूर्व पीएम की अदावत चल रही है। ऐसे में इमरान खान के नाम पर समर्थन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।