Hindi Newsविदेश न्यूज़President Donald Trump US would sell F35 stealth fighters to Saudi Arabia
मुस्लिम देश संग बड़ी डील की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका बेचेगा F-35 स्टील्थ जेट

मुस्लिम देश संग बड़ी डील की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका बेचेगा F-35 स्टील्थ जेट

संक्षेप:

अमेरिका ने अब तक अपने निकटतम सहयोगियों को ही F-35 विमानों की बिक्री की मंजूरी दी है। इन देशों में कुछ यूरोपीय नाटो सहयोगी और इजरायल शामिल रहे हैं।

Nov 18, 2025 04:45 am ISTJagriti Kumari एएफपी
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की है कि अमेरिका जल्द ही सऊदी अरब को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान बेचेगा। ट्रंप ने यह ऐलान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के वाइट हाउस में आने से एक दिन पहले किया है। ट्रंप की घोषणा इसीलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका ने अब तक सिर्फ अपने खास सहयोगियों को ही F-35 विमानों की बिक्री की अनुमति दी है। इन देशों में नाटो के देश और इजरायल शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "हम ऐसा करेंगे। हम F-35 बेचेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "वे एक बेहतरीन सहयोगी रहे हैं।" गौरतलब है कि रियाद लंबे समय से F-35 लड़ाकू विमान खरीदने की कोशिश कर रहा है। मिडिल ईस्ट में यह विमान सिर्फ इजरायल के पास है। जहां इजरायली अधिकारियों ने सऊदी अरब को इन विमानों की बिक्री पर चिंता व्यक्त की है, वहीं सऊदी अरब संबंधों को सामान्य बनाने में जुटा है।

ये भी पढ़ें:अमेरिका में बढ़ी महंगाई तो डोनाल्ड ट्रंप ने इन चीजों से हटा लिया टैरिफ
ये भी पढ़ें:क्या है 'बुब्बा' जिसको लेकर अमेरिका में छिड़ा सियासी घमासान, ट्रंप भी चर्चा में

इधर सऊदी अरब और अमेरिका के बीच मंगलवार को होने वाली वार्ता से परिचित एक सूत्र ने कहा कि ट्रंप और प्रिंस असैन्य परमाणु सहयोग की रूपरेखा पर एक समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान सऊदी के क्राउन प्रिंस प्रिंस मोहम्मद, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ट्रंप की मेजबानी की थी, सुरक्षा गारंटी की मांग करेंगे, जबकि ट्रंप उनसे इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने का आग्रह कर सकते हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।