जापान में फिर जोरदार भूकंप; 6.5 तीव्रता से दोबारा हिली धरती, मंडरा रहा सुनामी का खतरा
जापान एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप की चपेट में आ गया है। होक्काइडो क्षेत्र में महज दो दिन पहले आए 7.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद जारी सुनामी चेतावनी के बीच आज सुबह एक और शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।
जापान एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप की चपेट में आ गया है। होक्काइडो क्षेत्र में महज दो दिन पहले आए 7.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद जारी सुनामी चेतावनी के बीच आज सुबह एक और शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इस नए झटके की तीव्रता भी 6.5 दर्ज की गई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है और तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा फिर से मंडरा रहा है।
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, बुधवार को होक्काइडो में 6.5 तीव्रता का भूकंप आने से जापान का उत्तरी क्षेत्र एक बार फिर कांप गया। 57 किलोमीटर की गहराई पर आया यह भूकंप, सोमवार देर रात पूर्वोत्तर जापान में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के महज 48 घंटे से भी कम समय बाद दर्ज किया गया।
बता दें कि सोमवार रात आओमोरी प्रांत के पास समुद्र में 54 किलोमीटर की गहराई पर आए उस भूकंप के बाद शुरू में होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। अधिकारियों ने आगाह किया था कि पूर्वोत्तर तट पर 3 मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं। बाद में बंदरगाहों पर 20 से 70 सेंटीमीटर तक की छोटी लहरें दर्ज की गईं, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने मंगलवार तड़के चेतावनी को सलाह (एडवाइजरी) में बदल दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, आओमोरी के कुछ इलाकों में झटके बेहद तेज थे। हाचिनोहे शहर में जापान के 1 से 7 के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर '6 से ऊपर' की तीव्रता दर्ज की गई, यानी वह स्तर जहां खड़ा रहना नामुमकिन हो जाता है और भारी फर्नीचर गिरने लगता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




