Hindi Newsविदेश न्यूज़Porn star posted photos Court angry at Meta for closing Instagram account
पोर्न स्टार ने पोस्ट कीं 'न्यूड' तस्वीरें; इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने पर मेटा पर भड़का कोर्ट

पोर्न स्टार ने पोस्ट कीं 'न्यूड' तस्वीरें; इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने पर मेटा पर भड़का कोर्ट

संक्षेप:

कोलंबिया की एक अदालत ने मेटा को फटकारते हुए कहा है कि उसकी न्यूडिटी को लेकर पॉलिसी स्पष्ट नहीं है और पोर्न स्टार गोमेज की तस्वीरों की वजह से अकाउंट बंद करना फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के खिलाफ है।

Sat, 13 Sep 2025 11:37 AMAnkit Ojha एएफपी
share Share
Follow Us on

एक पोर्न स्टार की न्यूड तस्वीरों के मामले में सुनवाई करते हुए कोलंबिया की एक अदालत ने मेटा से कहा है कि उसे अपनी प्रिवेसी पॉलिसी बदलनी होगी। कोलंबिया की जानी-मानी अडल्ट ऐक्ट्रेस एस्परांजा गोमेज ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने अंडर गारमेंट्स पहन रखे थे। गोमेज का दावा है कि अपने काम के तहत उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की थीं। वहीं मेटा ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोमेज के इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। कोर्ट ने कहा कि मेटा ने बिना स्पष्ट कारण बताए ही गोमेज का अकाउंट बंद कर दिया। इससे उनका काम प्रभावित हुआ है। वहीं मेटा का कहना है कि गोमेज ने न्यूडिटी रूल्स का उल्लंघन किया था। कोर्ट ने कहा कि मेटा ने गोमेज की अभिव्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने कहा कि गोमेज जिस तरह की सामग्री पोस्ट करती थीं, उसी तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने वाले और भी अकाउंट हैं जो कि ऐक्टिवेट हैं। ऐसे में गोमेज के खिलाफ की गई मेटा की कार्रवाई उचित नहीं है और उसके नियम भी स्पष्ट नहीं हैं।

कोर्ट ने मेटा को आदे दिया है कि वह अनपे नियमों की समीक्षा करे और फिर बदलाव करे। इसके अलावा वह स्पष्ट रूप से यूजर्स को बताए कि उसके क्या नियम हैं। कोर्ट के इस फैसले पर मेटा की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण अमेरिकी कोर्ट पहले भी मेटा को इस तरह के आदेश दे चुके हैं।

जून में ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अवैध सामग्री, हेट स्पीच या फिर भड़काऊ कॉन्टेंट के लिए प्लैटफॉर्म खुद जिम्मेदार है और उसे तुरंत इसे हटा देना चाहिए। बता दें कि कोलंबिया में ही दो पूर्व पोर्न स्टार को उपमंत्री बनाया गया था। इसमें अलेजांद्रा उमाना और जुआ कार्लोस फ्लोरियन का नाम शामिल है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।