रूस में प्लेग, 200 लोग क्वारंटीन, भारत के मददगार मुल्क में हाहाकार; बैक्टीरिया वाला ट्यूब फूटा

लाइव हिन्दुस्तान, मॉस्को
Follow us on Google News
share

रूस में 28 साल की एक युवती की मौत से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि डारया शिपिलोवा की मौत न्यूमोनिक प्लेग के चलते हुई है। कुछ घंटों में इलाज नहीं मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। 200 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

Russia
रूस में न्यूमोनिक प्लेग फैलने का आशंका है, लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

युद्ध के बीच रूस दोहरी मार का सामना करता नजर आ रहा है। खबर है कि देश में प्लेग के चलते मौत हुई है और एहतियात के तौर पर सैकड़ों लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। खास बात है कि इसके साथ ही देश में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, इसे लेकर WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन या रूस सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

28 वर्षीय डारया शिपिलोवा की कथित रूप से प्लेग के चलते मौत हो गई है। वह रूस के इरकुत्स्क में साइबेरियन क्षेत्र में स्थित शेलेखोव में एंडी प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं। कहा जा रहा है कि वह बेहद संक्रामक न्यूमोनिक प्लेग की चपेट में आ गईं थीं। खबर है कि वह टेस्ट ट्यूब के टूटने के चलते इसका शिकार हुईं। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

कैसे हुई घटना

शिपिलोवा को कथित रूप से 29 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें गंभीर निमोनिया के लक्षण नजर आ रहे थे। शेलेखोव में इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, जहां 1 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। खास बात है कि जिन 200 से ज्यादा लोगों को वह संपर्क में आईं थीं, सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है।

सरकार क्या बोली

गवर्नर इगोर कोबजेव ने पहले कहा था कि जानलेवा संक्रमण का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। उन्होंने रविवार को कहा कि मामला निमोनिया का था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लिखा, 'मरीज के सैंपल्स में से उनके कामों से जुड़े माइक्रो ऑर्गेनिज्म नहीं पाए गए थे।' साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि संस्थान के अन्य कर्मचारियों में इस तरह के कोई लक्षण नहीं नहीं आए गहैं।

उन्होंने कहा था, 'मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। जांच के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।'

प्लेग की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के बुर्यातिया क्षेत्र के गवर्नर एलेक्सी सिडेनोव ने 2 अक्टूबर को प्लेग की आशंका जताई थी। उन्होंने लिखा था कि पड़ोस के इरकुत्स्क क्षेत्र में एक महिला की संभावित रूप से प्लेग से मौत हुई है। उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

क्या है न्यूमोनिक प्लेग

खबर है कि यह प्लेग येर्सीनिया पेस्टिस बैक्टीरिया की वजह से फैलता है। आमतौर पर यह जूटोनिक है और छोट स्तनधारियों और पिस्सुओं में पाया जाता है। न्यूमोनिक प्लेग को फेंफड़ो का प्लेग भी कहा जाता है, जो इसका सबसे खतरनाक स्वरूप है। इसके लक्षण संक्रमण के तुरंत बाद नजर आते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में 24 घंटे का समय लग जाता है। इनमें सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बलगम के साथ खून आना शामिल है।

WHO का यह भी कहना है कि अगर न्यूमोनिक प्लेग का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह जानलेवा हो सकता है। हालांकि, अगर इसका समय पर पता लगा लिया जाए, तो ठीक होने की दर भी काफी ज्यादा है। खबर है कि अगर बीमार होने के कुछ घंटों में ही इलाज मिल जाए, तो मरीज की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद बढ़ जाती है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रूस में प्लेग, 200 लोग क्वारंटीन, भारत के मददगार मुल्क में हाहाकार