पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार से सम्मानित
यह स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' सम्मान की स्थापना 1748 में की गई थी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया। यह स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' सम्मान की स्थापना 1748 में की गई थी और इसका उद्देश्य स्वीडन के हितों के लिए व्यक्तिगत प्रयासों (विशेष रूप से सार्वजनिक गतिविधियों के क्षेत्र में, साथ ही सार्वजनिक कार्यों और कर्तव्यों के सफल निष्पादन को) को मान्यता देना है। मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंचे। गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने किया।
पीएम मोदी ने अपने स्वीडिश समकक्ष क्रिस्टर्सन से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने दो-दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे मोदी की गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर विशेष आगवानी की। मोदी इससे पूर्व 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए स्वीडन आए थे।
दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और पारस्परिक व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशे। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच कारोबार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को अपनाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नयी प्रौद्योगिकियों, स्टार्टअप, सुदृढ़ आपूर्ति शृंखलाओं, रक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन और दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया।
स्वीडिश वायुसेना के जेट विमानों ने दी सुरक्षा
इससे पहले, स्वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री मोदी के विमान को स्वीडिश वायुसेना के जेट विमानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई। हवाई अड्डे पर उनके स्वीडिश समकक्ष क्रिस्टर्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गोथेनबर्ग पहुंचने के तुरंत बाद, मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। उनका स्वागत संगीतमय प्रस्तुतियों से किया गया, जिनमें स्वीडिश ओपेरा गायिका चार्लोटा हुल्ड्ट द्वारा 'वैष्णव जन तो' भजन की प्रस्तुति और लीला अकादमी के छात्रों द्वारा भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति शामिल थी।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


