पीएम मोदी एक सच्चे खजाने की तरह, UAE की मंत्री ने जमकर की तारीफ; भारत संग 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

अल हाशिमी ने कहा कि मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि मजबूत भारत और मजबूत यूएई के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

पीएम मोदी एक सच्चे खजाने की तरह, UAE की मंत्री ने जमकर की तारीफ; भारत संग 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र अमीरात पहुंचे हैं। यहां UAE राष्ट्रपति के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने खुद उनका स्वागत किया। इस दौरे पर भारत और UAE के बीच तेल और LPG को लेकर बेहद अहम समझौते हुए हैं। वहीं नाहयान के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि भारत पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। इससे पहले UAE की एक मंत्री ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक सच्चा खजाना बताया।

यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने पीएम मोदी के दौरे से पहले ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कही। उन्होंने कहा है कि जल्द ही भारत और देशों के रिश्ते व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले हैं। अल हाशिमी ने यह भी कहा कि मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा है कि मजबूत भारत और मजबूत यूएई के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

सच्चे खजाने की तरह हैं PM मोदी- हाशिमी

उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “पीएम मोदी UAE के नेतृत्व और लोगों के लिए एक सच्चे खजाने की तरह हैं। हम उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब से PM मोदी ने पद संभाला है, UAE और भारत का शीर्ष नेतृत्व साल में कई बार नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते रहे हैं। इसलिए यह दौरा उसी दोस्ती और रिश्ते का हिस्सा होगा। हम उनके UAE आने को लेकर बहुत उत्सुक और उत्साहित हैं।”

200 अरब डॉलर का होगा व्यापार

अल हाशिमी ने कहा है कि भारत और यूएई जल्द ही 200 अरब डॉलर के व्यापार के लक्ष्य को हासिल करेंगें। उन्होंने भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा, “हर बार जब हमें लगता है कि हम एक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं, तो हमें एहसास होता है कि उससे भी आगे एक और ऊंचाई हासिल करनी है। कुछ साल पहले जब हमने व्यापक आर्थिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। यह एक ऐतिहासिक समझौता था। हमने 100 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को पार करने का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है और अब हम 200 अरब डॉलर के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि ‘टीम इंडिया’ और ‘टीम यूएई’ साथ मिलकर काम करती हैं।”

नाहयान से मिले PM

इधर पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में नाहयान के साथ बैठक की और यहां UAE पर ईरानी हमलों की निंदा भी की। पीएम मोदी ने कहा, ''यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह अस्वीकार्य है लेकिन यूएई ने जिस तरह से संयम रखते हुए मौजूदा स्थिति को संभाला है वह प्रशंसनीय है।'' प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर डाला कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग का प्रभाव वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''भारत पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार है।''

इससे पहले यूएई के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री का स्वागत करने खुद हवाई अड्डे पर पहुंचे। पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इससे गदगद होकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट कहा, ''अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए मैं अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार व्यक्त करता हूं।''

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।