पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी को दिया था बेहद कीमती हीरा, अब तक नहीं भूलीं जिल बाइडेन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिल बाइडेन ने अपनी किताब में लिखा है कि वाइट हाउस में रहते हुए उन्हें कई तरह के उपहार मिलते थे, लेकिन एक तोहफा बहुत ही शानदार था। यह तोहफा उन्हें प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी को दिया था बेहद कीमती हीरा, अब तक नहीं भूलीं जिल बाइडेन

अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकीं जिल बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले एक गिफ्ट को अब तक भूल नहीं पाई हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने अपनी एक नई किताब में पीएम मोदी से 3 साल पहले मिले एक खास तोहफे का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने उन्हें यह तोहफा जून 2023 में अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'व्यू फ्रॉम द ईस्ट विंग: ए मेमोइर' नाम की अपनी किताब में जिल ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें 7.5 कैरेट के हीरे तोहफे में दिए थे और ये उनके लिए सबसे यादगार उपहारों में से एक है। जिल ने अपनी किताब में लिखा है कि वाइट हाउस में रहते हुए उन्हें कई तरह के उपहार मिलते थे, कभी फूल और वाइन जैसी छोटी मोटी चीजें, तो कभी बहुत बेशकीमती तोहफे।

आगे उन्होंने पीएम मोदी के तोहफे को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान मुझे 7.5 कैरेट का सिंथेटिक हीरा दिया था। यह लैब ग्रोन डायमंड के क्षेत्र को बढ़ावा देने की कोशिशों का हिस्सा था। वह हीरा बेहद खूबसूरत था।" उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा था कि यह हीरा उनके गृह राज्य में बना है और इसे हाथ से तैयार किया गया है। वहीं इसकी कीमत 2,500 डॉलर यानी लगभग 2 लाख रुपये थी।

हीरा खरीदना चाहती थीं जिल

हीरे की अपेक्षाकृत कम कीमत जानकर जिल बाइडेन ने इसे सरकार से खुद खरीदने का मन बनाया। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने जब इस हीरे की जांच की तो इसकी कीमत 20,000 डॉलर यानी लगभग 16.5 लाख रुपये आंकी गई। यह पीएम मोदी द्वारा बताई गई कीमत से करीब 8 गुना ज्यादा थी, इसीलिए जिल बाइडेन ने इसे खरीदने का विचार छोड़ दिया।

हालांकि भले ही जिल बाइडेन इस हीरे को खुद खरीद नहीं पाईं, लेकिन उन्होंने इस हीरे को एक अंगूठी में जड़वा लिया था। कई आधिकारिक कार्यक्रमों में उन्होंने यह अंगूठी पहनी थी। हालांकि वाइट हाउस छोड़ने के बाद वे उसे अपने साथ ले नहीं जा पाईं। उन्होंने लिखा, “जब हमने वाइट हाउस छोड़ा, तो मैंने इसे वापस कर दिया। वह अंगूठी एक सरकारी गोदाम में रख दी गई।” गौरतलब है कि वाइट हाउस के नियमों के मुताबिक आधिकारिक दौरों पर राष्ट्रपति या फर्स्ट लेडी को मिलने वाले सभी तोहफे व्यक्तिगत नहीं होते, बल्कि वे अमेरिकी सरकार की संपत्ति बन जाते हैं। अगर कोई उन्हें अपने पास रखना चाहता है, तो उसे सरकार द्वारा तय की गई कीमत चुकानी पड़ती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।