भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी, ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने साफ-साफ समझा दिया

लाइव हिन्दुस्तान, पेरिस
Follow us on Google News
share

G7 बैठक में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से साफ-साफ कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने होर्मुज का खुला रहना दुनिया के लिए काफी जरूरी बताया। साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिमी एशिया में शांति होगी।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी, ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने साफ-साफ समझा दिया

फ्रांस में G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया और ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में समझा दिया। पीएम मोदी ने ट्रंप से दो टूक कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज का खुला रहना दुनिया के लिए काफी जरूरी है। पीएम मोदी ने ईरान और अमेरिका युद्ध रुकने के लिए हो रहे समझौते का भी जिक्र किया और कहा कि उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में शांति होगी।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा, ''समुद्री क्षेत्र में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।'' भारतीय प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ शांति समझौते में समुद्री यात्रियों की सुरक्षा के प्रावधान होंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं, जिसके बाद से युद्ध खत्म हो जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, "हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी।"

इससे पहले, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। ट्रंप का यह बयान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक से ठीक पहले आया था।

भारत की सबमें बड़ी भूमिका

वहीं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत पश्चिम एशिया में कोई भूमिका निभाएगा, तब ट्रंप ने कहा कि हां मुझे पूरी उम्मीद है। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक पीएम मोदी नेता हैं, तब तक भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। वहीं, रूस-यू्क्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि मैंने जेलेंस्क्री और पुतिन, दोनों से बातच की है। हम युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। मैंने आठ युद्ध रुकवाए हैं और सच कहूं तो यह सबसे आसान है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, जिसकी वजह से काफी मुश्किल हो रहा है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।