बीच समंदर अचानक डूब गई 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव, अब तक 18 शव बरामद

Jan 26, 2026 02:55 pm ISTJagriti Kumari एपी, मनीला
share Share
Follow Us on

बचाए गए यात्रियों में से एक मोहम्मद खान ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। हादसे के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को बचा लिया गया, लेकिन उनका बच्चा डूब गया।

बीच समंदर अचानक डूब गई 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव, अब तक 18 शव बरामद

दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार को हुई एक घटना ने सालों पहले के टाइटैनिक हादसे की दर्दनाक यादें को फिर से ताजा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा एक जहाज आधी रात के बाद अचानक समंदर में डूब गया। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बचावकर्मियों ने अब तक कम से कम 18 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं करीब 316 यात्रियों को बचाए जाने के बाद भी, कई लोग लापता हैं।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया है कि अंतर-द्वीपीय मालवाहक और यात्री नौका एम/वी त्रिशा केरस्टिन-3 जाम्बोआंगा बंदरगाह शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। नौका में 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक तकनीकी खराबी आने के बाद नौका डूब गई।

बचाए गए यात्रियों में से एक मोहम्मद खान ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। नौका में खान और उनकी पत्नी भी शामिल थीं जो अपने छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए थीं। उन्हें और उनकी पत्नी को बचा लिया गया, लेकिन उनका बच्चा डूब गया।

तटरक्षक बल के कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज, एक निगरानी विमान, वायु सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और मछली पकड़ने वाली नौकाओं का बेड़ा बासिलान के तट पर खोज और बचाव अभियान चला रहे थे। दुआ ने बताया कि अभी नौका डूबने की वजह पता नहीं चली है और घटना की जांच की जाएगी।

बता दें कि फिलीपीन द्वीपसमूह में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं, जिनका कारण अक्सर भीषण तूफान, नौकाओं का खराब रखरखाव, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन में शिथिलता को माना जाता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़Philippines several Dead after Ferry Sinks
;;;