Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistani suicide bomber plan fails explodes before reaching target
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में समय से पहले फटा बम और उड़ गया आतंकी, जानें कौन था?

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में समय से पहले फटा बम और उड़ गया आतंकी, जानें कौन था?

संक्षेप:

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर उस समय मारा गया जब उसके शरीर पर बंधे विस्फोटक तय समय से पहले ही फट गए। पुलिस के मुताबिक, इससे एक बड़ा आतंकी हमला टल गया।

Nov 18, 2025 06:10 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर उस समय मारा गया जब उसके शरीर पर बंधे विस्फोटक तय समय से पहले ही फट गए। पुलिस के मुताबिक, इससे एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। यह धमाका बन्नू जिले के सुरानी क्षेत्र में दोआ घोड़ा पुल के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हमलावर अपने तयशुदा जगह तक पहुंचने से पहले ही विस्फोट का शिकार हो गया, जिसकी वजह से कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मारे गए हमलावर की पहचान जियाद उर्फ हमजा के रूप में हुई है। जांचकर्ता उसे बन्नू में पुलिसकर्मियों और आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के जवानों की कई हत्याओं का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वह आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने का एक्सपर्ट था। उसका एक साथी घायल होने के बावजूद मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोला-बारूद और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है।

बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में नाकाम रहा यह हमला इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके के एक हफ्ते से भी कम समय बाद हुआ है, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को 'युद्ध जैसी स्थिति' में धकेल दिया गया है और यह हमला काबुल से एक संदेश लेकर आया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अफगान अधिकारी उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहे जिनके बारे में इस्लामाबाद का दावा है कि वे अफगान सरजमीं से सक्रिय हैं, तो पाकिस्तान के पास 'पूरी ताकत से जवाब देने' का अधिकार है। दूसरी ओर काबुल ने किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।