Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistani journalist claims Field Marshal Asim Munir demanded 10000 dollar per soldier from Israel for Gaza deployment
पाकिस्तानी आर्मी फॉर सेल! जनरल मुनीर बेच रहे हैं सेना के जवान? कीमत भी कर दी तय, रिपोर्ट में दावा

पाकिस्तानी आर्मी फॉर सेल! जनरल मुनीर बेच रहे हैं सेना के जवान? कीमत भी कर दी तय, रिपोर्ट में दावा

संक्षेप:

पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर देश की सेना का सौदा कर रहे हैं। देश की जानी मानी पत्रकार ने दावा किया है कि जनरल मुनीर ने हर सैनिक की कीमत भी तय की है।

Nov 06, 2025 10:13 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पड़ोसी देश पाकिस्तान से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसपर शायद आपको भी यकीन ना हो। हाल ही में पाकिस्तान की एक जानी-मानी पत्रकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना को पैसों के बदले बिक्री पर रख दिया गया है। पत्रकार का दावा है कि पाकिस्तान गाजा में शांति सेना के हिस्से के रूप में अपने सैनिकों को भेजने के लिए इजरायल से प्रति सैनिक 10,000 डॉलर की मांग कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि गाजा शांति समझौते के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया था, जिसके तहत गाजा में एक अस्थायी अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) के गठन का जिक्र था। इसके तहत कुछ सैनिकों को तुरंत गाजा में तैनात किया जाएगा। ट्रंप की योजना के मुताबिक ये सैनिक फिलिस्तीनी सैनिकों की मदद करेंगे। इसके अलावा ये सैनिक इजरायल और मिस्र के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में मदद करेंगे। यह भी तय किया गया कि ISF का गठन अरब और अन्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर किया जाएगा, और गाजा में कोई अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं होगा। इस शांति सेना को समर्थन देने वालों में पाकिस्तान भी शामिल था।

20,000 सैनिक भेजेगा पाक

इसके बाद अक्टूबर के अंत में देश में हुई उठा-पटक के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऐलान किया था कि प्रस्तावित शांति सेना के हिस्से के रूप में देश के कुछ सैनिकों को गाजा भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान इस समझौते के तहत गाजा में 20,000 सैनिक भेजेगा।

वरिष्ठ पत्रकार का क्या दावा?

अब पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार ने हाल ही में इन सैनिकों की तैनाती को लेकर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की पोल खोल दी है। वरिष्ठ पत्रकार अस्मा शिराज़ी ने दावा किया है कि आसिम मुनीर ने गाजा में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती के लिए प्रति सैनिक 10,000 डॉलर यानी करीब 8.86 लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि फर्स्टपोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इजरायल ने पाक की इस मांग को सिरे से नकार दिया और कथित तौर पर प्रति सैनिक करीब 100 डॉलर यानी 8,860 रुपए की पेशकश की।

ये भी पढ़ें:नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, युद्धविराम के बीच अफगानिस्तान में दागे गोले; तनाव बढ़ा
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का खौफनाक राज खुला, शहबाज शरीफ का 'खास' हाफिज सईद के अड्डे पर पहुंचा

पाकिस्तान की किरकिरी तय

इस पोस्ट के सामने आने के बाद वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी तय है। यह पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है। साथ ही इस कदम से इस पर संदेह भी पैदा हो रहे हैं कि क्या पाकिस्तान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का ढोंग महज करता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।