Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistani cleric Maulana Fazlur Rehman tears apart Shehbaz Sharif government
पाकिस्तानी मौलाना ने शरीफ सरकार को किया तार-तार, विदेश नीति की खोल दी पोल; क्या-क्या सुनाया?

पाकिस्तानी मौलाना ने शरीफ सरकार को किया तार-तार, विदेश नीति की खोल दी पोल; क्या-क्या सुनाया?

संक्षेप:

JUI-F नेता ने कहा कि देश की विदेश नीति इतनी बुरी तरह फैल हो चुकी है जहां आज स्थिति यह है कि भारत पाक का दुश्मन है, अफगानिस्तान दुश्मन है और यहां तक ​​कि ईरान और चीन को भी पाक पर भरोसा नहीं है।

Feb 09, 2026 02:27 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली और फेल होती विदेश नीति को लेकर शहबाज शरीफ की सरकार को अपने देश में ही फजीहत झेलनी पड़ रही है। खास कर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ट्रेड डील के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की इतनी जी हुजूरी के बाद भी अंत में पाक के हाथ कोई डील ना आई, जबकि भारत ने अमेरिका के साथ एक फायदे का सौदा कर लिया। लोग इसे लेकर पाकिस्तानी सरकार को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच अब पाक के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ को तार तार कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि दशकों की खराब विदेश नीति और आंतरिक विरोधाभासों के कारण पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और चीन सहित अपने सभी दोस्त खो दिए हैं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए, फजलुर रहमान ने पिछले 78 सालों में पाकिस्तान की रणनीतिक सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "इन सभी दशकों में हमने कभी रुककर यह नहीं पूछा कि हमारी अफगान नीति इतनी बुरी तरह क्यों फेल हो गई।"

ईरान और चीन भी हुए खफा

JUI-F नेता ने कहा कि देश की विदेश नीति विफलता के ऐसे बिंदु पर पहुंच गई है जहां भारत हमारा दुश्मन है, अफगानिस्तान हमारा दुश्मन है, और यहां तक ​​कि ईरान और चीन भी हमसे नाराज हैं।" फजलुर रहमान ने कहा, "पाकिस्तान के लोगों को जवाब मिलना चाहिए। कोई भी देश तब तक जिंदा नहीं रह सकता जब उसकी नीतियां सिर्फ अलगाव, अविश्वास और असुरक्षा पैदा करती हैं।"

CPEC पर भी घेरा

फजलुर रहमान ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को संभालने के तरीके पर भी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार चीन का विश्वास लौटाकर नए निवेश हासिल करने में भी फेल ही रही है। उन्होंने कहा, “इस CPEC में कोई वास्तविक प्रगति नहीं हुई है क्योंकि चीन अब हम पर भरोसा नहीं करता है।”

ये भी पढ़ें:जी हुजूरी के बाद भी कुछ ना मिला, भारत-US ट्रेड डील पर पाक में ही ट्रोल हुए मुनीर
ये भी पढ़ें:कैसे बताऊं कि कर्ज लेने के लिए कितना अपमानित हुआ, शहबाज ने ही खोल दी पाक की पोल

बता दें कि पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों के साथ सैन्य झड़प की खबरें आम हो गई हैं। विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए CPEC का विरोध किया है और क्षेत्र में कई चीनी अधिकारियों को भी निशाना बनाया है। लगातार बोलने के बाद भी पाकिस्तान चीनी अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पा रहा है, जिसके बाद अब चीन का पाक से भरोसा खत्म होता जा रहा है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।