Hindi Newsविदेश न्यूज़pakistani beggars returned from saudia arabia and uae thousands humiliated
किसी ने भीख मांगने पर भगाया, कहीं अवैध एंट्री पर निकाले; दुनिया भर में जलील हो रहे पाकिस्तानी

किसी ने भीख मांगने पर भगाया, कहीं अवैध एंट्री पर निकाले; दुनिया भर में जलील हो रहे पाकिस्तानी

संक्षेप:

पाकिस्तान ने ऐसे हालातों के बाद भी अपनी ही पीठ थपथपाई है। पाक सरकार ने कहा कि हमारे पासपोर्ट की रैंकिंग अब 118 से आगे बढ़कर 92 हो गई है। इसके अलावा अवैध रूप से कहीं एंट्री करने वाले नागरिकों के मामले में पाकिस्तानी टॉप 5 देशों में थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Dec 19, 2025 01:19 pm ISTSurya Prakash एएनआई, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

दुनिया भर में हजारों पाकिस्तानियों को इस साल जलील होना पड़ा है। कई देशों से पाकिस्तानियों को भीख मांगने के चलते निकाल दिया गया तो वहीं कुछ मुल्कों ने तो एयरपोर्ट से ही पाकिस्तान के लोगों को लौटा दिया। इन पर आरोप था कि वे अवैध दस्तावेजों के जरिए आए हैं और उन्हें संबंधित देश में एंट्री की कोई परमिशन ही नहीं है। जियो न्यूज की रिपोर्ट में इस साल का पूरा डेटा दिया गया है, जिसके मुताबिक हजारों लोगों को तो एयरपोर्ट्स से ही लौटा दिया गया। इसके अलावा इस्लामिक एकता के नाम पर जिस सऊदी अरब की पाकिस्तान अकसर तारीफ करता है, वहां से भी करीब 24 हजार पाकिस्तानियों को भीख मांगने के चलते भगा दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में ओवरसीज पाकिस्तानी ऐंड ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल 51,000 पाकिस्तानियों को इस साल अलग-अलग देशों में एंट्री नहीं दी गई और उन्हें निकाल बाहर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 24 हजार लोगों को भीख मांगने के आरोपों में सऊदी अरब से निकाला गया। ऐसी ही दलीलें देते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने 6000 पाकिस्तानियों को निकाल दिया। इसके अलावा अजरबैजान से भी 2500 पाकिस्तानी भिखारियों को निकाल बाहर किया गया। इसके अलावा यूरोप से तमाम पाकिस्तानियों को निकाला गया। ये लोग उमराह के नाम पर देश से निकले थे और यूरोप में जा पहुंचे।

वहां एयरपोर्ट पर जब जांच की गई तो पाया गया कि ये तो उमरा के बहाने निकले और यहां जबरन घुसने की फिराक में थे। इसके बाद इन्हें बाहर निकाल दिया गया। वहीं 24 हजार पाकिस्तानी ऐसे हैं, जो इस साल कंबोडिया गए थे। उनमें से 12 हजार लोग अब भी लौटे नहीं हैं। 4 हजार नागरिकों ने टूरिस्ट वीजा पर म्यांमार का सफर तय किया था। इनमें से भी ढाई हजार लोग अब तक नहीं लौटे।

हालांकि पाकिस्तान ने ऐसे हालातों के बाद भी अपनी ही पीठ थपथपाई है। पाक सरकार ने कहा कि हमारे पासपोर्ट की रैंकिंग अब 118 से आगे बढ़कर 92 हो गई है। इसके अलावा अवैध रूप से कहीं एंट्री करने वाले नागरिकों के मामले में पाकिस्तानी टॉप 5 देशों में थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यही नहीं पाक सरकार ने संसद में बताया कि पाकिस्तान से अवैध तौर पर यूरोप जाने की कोशिश करने वालों की संख्या बीते साल 8000 थी, जो इस साल 4 हजार ही रह गई है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।