अफगानों को मुल्क से बाहर निकालेगा पाकिस्तान, क्या प्लान; सीमा पर तालिबान से भिड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान ने दावा किया कि पक्तिया, पक्तिका और कुनार में स्थित तीन ठिकानों को सटीक हमलों में नष्ट कर दिया गया और इसमें 25 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों पर बड़ी मात्रा में मौजूद हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिए गए।

Afghanistan

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देशभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक अभियान के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना वैध वीजा के पाकिस्तान में रह रहे अफगान नागरिकों को 10 जुलाई से गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। अधिसूचना में कहा गया है कि 11 जुलाई से सभी प्रांतीय प्रशासन को गिरफ्तारियों और कार्रवाई से संबंधित दैनिक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजनी होगी।

गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य सचिवों, चारों प्रांतों के पुलिस महानिदेशकों (IGP) तथा इस्लामाबाद प्रशासन को अवैध विदेशी नागरिक प्रत्यावर्तन योजना का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने इस अभियान को 'सर्वोच्च प्राथमिकता' करार दिया तथा सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि वे इन निर्देशों का प्रभावी और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

अफगानिस्तान पर हमला

पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी के आधार पर संचालित एक जमीनी अभियान में कम से कम 29 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा कि आतंकवादियों के ठिकानों और पनाहगाहों पर यह कार्रवाई शनिवार को कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई।

कराची का बदला

तरार ने बताया कि यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लोगों और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप पर हाल में हुए आतंकी हमलों के जवाब में शुरू किया गया। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी के आधार पर एक सुनियोजित जमीनी अभियान शुरू किया। इसके बाद सीमा क्षेत्र में जमात-उल-अहरार और फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादियों के ठिकानों और पनाहगाहों पर सटीक हमले किए गए, जिनमें 29 आतंकवादी मारे गए।'

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने कराची में सिंध रेंजर्स के एक परिसर पर हमला कर दिया था। वो हमला टीटीपी से अलग हुए जमात-उल-अहरर के आतंकवादियों ने किया था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग के मुख्य द्वार से टकरा दिया। इसके बाद वे परिसर में घुस गए और हथगोले फेंके, जिससे कई विस्फोट हुए।

ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' के तहत विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर 28-29 जून की रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में जमात-उल-अहरार और फितना अल-खवारिज के आतंकी शिविरों और ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। पाकिस्तान ने 26 फरवरी को 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' शुरू किया था। पाकिस्तान का कहना है कि यह अभियान अफगान तालिबान बलों द्वारा 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर किए गए कथित हमलों के जवाब में शुरू किया गया।

पाकिस्तान लंबे समय से काबुल की तालिबान सरकार पर सीमा पार आतंकवादी हमलों के लिए आतंकवादियों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। हालांकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अफगानों को मुल्क से निकालेगा पाकिस्तान, क्या प्लान; सीमा पर तालिबान से भिड़ा