घर में घुसकर मारेंगे, पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी है। उसके रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा है कि अगर भारत ने दोबारा कोई कोशिश की तो पहले तो 250 किलोमीटर तक ही हमले किए थे, लेकिन अब अंदर घुसकर मारेंगे।

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले पाकिस्तान ने फिर से गीदड़भभकी दी है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से लगी मिर्ची के बाद पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर उन्होंने (भारत) दोबारा कोशिश की तो पहले से ज्यादा जिल्लत उठाएंगे। पहले तो 200-250 किलोमीटर तक ही लिमिटेड था। लेकिन अब अंदर घर में घुसकर मारेंगे। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि पाक आतंक फैलाने के लिए दुनियाभर में कुख्यात है और पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में उसके ही आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों को धर्म पूछकर मार डाला था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी हमले के जवाब में उनका देश त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगा। आसिफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की पृष्ठभूमि में 'एक्स' पर यह टिप्पणी की। सिंह ने कहा है कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की ''दुस्साहसिक हरकत'' का जवाब ''अभूतपूर्व और निर्णायक'' कार्रवाई से दिया जाएगा। चुनावी राज्य केरल में सैनिक सम्मान सम्मेलन में सिंह ने कहा कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद, भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को 22 मिनट के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और यह आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान था। आसिफ ने कहा, ''बार-बार दोहराई जाने वाली बयानबाज़ी ताकत नहीं, बल्कि पहलगाम हमले की बरसी नजदीक आने के साथ स्पष्ट रणनीतिक बेचैनी को दर्शाती है।'' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, ''इस तरह की धमकियां देना कोई नयी बात नहीं है। यह एक अनुमानित पैटर्न का हिस्सा है-आंतरिक कमजोरी को बाहरी रूप देना, और निहित राजनीतिक हितों के लिए निराधार आरोपों की आड़ में तनाव बढ़ाने का प्रयास करना।''
मई में हुए चार दिन के सैन्य टकराव को याद करते हुए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गलत आकलन के गंभीर परिणाम होते हैं। उन्होंने कहा, ''अगली बार हमारा जवाब और भी अधिक सशक्त और निर्णायक होगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए: पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन संप्रभुता की रक्षा करने का उसका संकल्प पूर्ण है, उसकी तैयारी संपूर्ण है, और उसकी प्रतिक्रिया त्वरित और निर्णायक होगी।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


