खुद के पाले आतंकियों से परेशान है पाकिस्तान, मदद को आगे आई ट्रंप सरकार; ऐक्शन प्लान तैयार
लंबे समय से आतंकियों की फौज तैयार करने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकी हमलों से जूझ रहा है। ऐसे में उसने अमेरिका से मदद मांगी है। ट्रंप सरकार ने भी काउंटर टेररिज्म अभियान में उसको मदद का भरोसा दिया है।

सांप को दूध पिलाओगे तो वो आपको ही डसेगा... यह कहावत पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दूसरे देशों पर आतंकी हमलों के लिए दहशतगर्दों की फौज तैयार करने वाला पाकिस्तान अब खुद इनसे परेशान है। काफी समय से पाकिस्तान आतंकी हमलों से जूझ रहा है। मार्च महीने में जाफर ट्रेन एक्सप्रेस को अगवा किया जाना और पिछले दिनों दहशतगर्दों के हाथों पाक सेना के जवानों का मारा जाना बानगी भर है। पाकिस्तान ने अब आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार से मदद मांगी है। उधर अमेरिकी सरकार ने भी पाकिस्तान को काउंटर टेररिज्म अभियान में मदद का भरोसा दिया है।
मंगलवार को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच बातचीत का केंद्र बिंदु रहा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), आईएसआईएस-खोरासान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)। तीनों ही संगठन पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बन चुके हैं और अमेरिका भी इन्हें वैश्विक सुरक्षा खतरा मानता है।
बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के विशेष सचिव (संयुक्त राष्ट्र मामलों) नबील मुनीर और अमेरिकी विदेश विभाग के एक्टिंग कोऑर्डिनेटर फॉर काउंटर टेररिज्म ग्रेगरी डी लोर्गेर्फो ने की। दोनों पक्षों ने में आतंकवाद के खात्मे की प्रतिबद्धता दोहराई और उभरती तकनीकों के आतंकवादी इस्तेमाल पर लगाम लगाने पर जोर दिया।
एक दिन पहले बीएलए को आतंकी संगठन घोषित किया
यह वार्ता ऐसे समय हुई, जब ट्रंप प्रशासन ने महज एक दिन पहले ही पाकिस्तान-स्थित BLA और इसके आतंकी धड़े ‘मजीद ब्रिगेड’ को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया। अमेरिका का कहना है कि यह फैसला आतंकवाद के खिलाफ उनकी सख्त नीति का हिस्सा है और इससे आतंकी नेटवर्क की फंडिंग व सपोर्ट चेन पर सीधी चोट होगी।
पाकिस्तान की जमकर तारीफ
अमेरिका ने पाकिस्तान की आतंकी नेटवर्क को काबू में करने की कोशिशों की सराहना की, वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ साझेदारी को आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरी बताया।
ऐक्शन प्लान हो रहा तैयार
सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक संयुक्त ऐक्शन प्लान पर काम चल रहा है, जिसमें खुफिया जानकारी साझा करना, ठिकानों पर सटीक हमले और फंडिंग चेन काटने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। हाल के महीनों में पाकिस्तान-अमेरिका रिश्तों में आई नज़दीकी, खासकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अमेरिका दौरे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात इसका संकेत दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



