ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस से बयान भी जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस से बयान भी जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बयान में कहा गया है कि जैसे ही इस्लामाबाद में आज बातचीत शुरू हुई, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की। बयान में आगे कहा गया कि पाकिस्तान दोनों पक्षों को क्षेत्र में ‘स्थायी शांति’ की दिशा में सुविधा प्रदान करना जारी रखने का इरादा रखता है।
कौन-कौन रहा बातचीत में शामिल
यह उच्च स्तरीय बातचीत इस्लामाबाद द्वारा वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीधे संवाद के प्रयास के तौर पर हुई है। इस बैठक की पुष्टि एक अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पूल रिपोर्ट ने की। इसमें बताया गया है कि इस दौरान वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी बातचीत में शामिल रहे।
शरीफ ने वेंस का किया स्वागत
पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा साझा किए गए विजुअल्स में शरीफ को वेंस का स्वागत करते हुए दिखाया गया। सीढ़ियों पर दोनों एक दूसरे का अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद शरीफ उन्हें उस हॉल में ले जाते हुए जहां दोनों प्रतिनिधिमंडलों के लिए सीटें लगाई गई थीं। बैकग्राउंड में पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहे थे। तेहरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक इससे पहले, शरीफ ने अलग से ईरानी प्रतिनिधिमंडल को रिसीव किया।
मुनीर ने की थी अगवानी
गौरतलब है कि जेडी वेंस विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर सहित अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद पहुंचे हैं। वह ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान की राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यहां पहुंचे। वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की। पाकिस्तान की मध्यस्थता में यह शांति वार्ता ईरान और अमेरिका द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा किए जाने के कुछ दिन बाद हो रही है।
ट्रंप ने क्या कहा
बता दें कि अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमले किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ। इस युद्ध की शुरुआत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता होगी। ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर इस वार्ता के बाद शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करेगा। वेंस ने पाकिस्तान रवाना होने से पहले कहा था कि वह वार्ता को लेकर आशान्वित हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सकारात्मक रहेगी।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


