दिल्ली पर गीदड़भभकी, हाफिज सईद के बेटे तल्हा ने भारत के खिलाफ उगला जहर, मुनीर को बताया 'मसीहा'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखने का ऐलान किया है। उसने भारतीय उपमहाद्वीप में 500 साल के मुस्लिम शासन का हवाला देते हुए भारत पर निशाना साधा...

Hafiz Talha Saeed
आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखने का ऐलान किया

लश्कर-ए-तैयबा (Let) के प्रमुख और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखने का ऐलान किया है। तल्हा सईद ने भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम शासन की 'विरासत' का हवाला देते हुए कहा कि भारत की सत्ता में बैठे लोग भूलें नहीं कि दिल्ली किसकी और सत्ता में कौन था। आगे उसने कहा कि दिल्ली पर सैकड़ों वर्षों तक मुस्लिम शासकों ने राज किया, जिसे कोई भूल नहीं सकता। इस दौरान उसने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की प्रशंसा की और मसीहा बताया।

अपने भाषण में तल्हा सईद ने दावा किया कि पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व 'विश्वास, धर्मपरायणता और जिहाद' की अवधारणाओं को फिर से जीवित कर रहा है। उसने पाकिस्तान को उसकी मौजूदा सीमाओं से आगे एक ऐतिहासिक और धार्मिक भूमिका निभाने वाले देश के रूप में पेश किया। तल्हा ने कहा कि हम वे लोग हैं जिन्होंने पैगंबर मुहम्मद के हाथों जिहाद की शपथ ली थी। जब तक हम जीवित हैं और हममें शक्ति है, हम इस जिहाद को जारी रखेंगे और ये बलिदान देते रहेंगे।

दिल्ली पर 500 साल तक शासन

तल्हा सईद ने अपने भाषण के दौरान भारत के इतिहास का हवाला देते हुए मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव को व्यापक ऐतिहासिक संदर्भ में रखने की कोशिश की। उसने दावा किया कि इस उपमहाद्वीप में मुसलमानों ने 500 वर्षों तक शासन किया। इस दौरान उसने पूछा कि दिल्ली में बैठे पाकिस्तान विरोधी शासक आज किस आधार पर बोल रहे हैं? क्या वे इतिहास को भूल गए हैं कि दिल्ली किसकी थी, और भारत के ये सभी क्षेत्र किसके थे? तल्हा जोर दिया कि उनकी बातें इतिहास और तथ्यों पर आधारित हैं।

आसिम मुनीर की तारीफ

लश्कर नेता ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की खास तारीफ की। उसने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि पाकिस्तान को कुरान का हाफिज सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल मिला है। तल्हा के अनुसार मुनीर ने 'अल्लाह के लिए आस्था, धर्मपरायणता और जिहाद' शब्दों को फिर से जीवित किया है और उसकी बैठकों में इसे बार-बार याद दिलाई जाती है।

अपने भाषण के दौरान तल्हा ने पाकिस्तान को दो पवित्र मस्जिदों के रक्षक के रूप में पेश किया और सऊदी अरब के साथ संबंधों तथा मक्का समझौते का जिक्र किया। तल्हा ने पाकिस्तान को तुर्की और सऊदी अरब के साथ उन तीन क्षेत्रों में रखा जिनकी उसेने 'ऐतिहासिक पृष्ठभूमि' बताई।

घोषित आतंकवादी है तल्हा

बता दें कि तल्हा सईद भारत और अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी हैं। उस पर लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती, प्रचार, चंदा जुटाने और आतंकी गतिविधियों का आरोप है। अमेरिका ने 2012 में और भारत ने 2022 में यूएपीए के तहत उन्हें व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था। लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित है। इस समूह पर 2008 के मुंबई हमलों समेत कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी है, जिनमें 160 से अधिक लोगों की जान गई थी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दिल्ली पर फिर गीदड़भभकी, हाफिज के बेटे तल्हा ने उगला जहर, मुनीर को बताया ‘मसीहा’