Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan News Today Internet services suspended in Balochistan due to security concerns
पाकिस्तान में बगावत की आग, बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद; गृहयुद्ध होगा क्या?

पाकिस्तान में बगावत की आग, बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद; गृहयुद्ध होगा क्या?

संक्षेप:

पाकिस्तान में इस समय अशांति के दौर से गुजर रहा है। अफगानिस्तान सीमा पर तनाव पहले से ही चरम पर है, वहीं बलूचिस्तान प्रांत में हालात गृहयुद्ध के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

Nov 13, 2025 02:36 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान में इस समय अशांति के दौर से गुजर रहा है। अफगानिस्तान सीमा पर तनाव पहले से ही चरम पर है, वहीं बलूचिस्तान प्रांत में हालात गृहयुद्ध के कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तानी सेना द्वारा आम नागरिकों की हत्याएं और बलोच नेताओं के अपहरण की घटनाओं के बीच बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। प्रांतीय गृह विभाग के सुरक्षा अलर्ट के बाद, राजधानी क्वेटा को छोड़कर पूरे प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को प्रांतीय गृह विभाग द्वारा जारी सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 16 नवंबर तक बंद रहेंगी। इसी तरह, राष्ट्रीय राजमार्ग एन-70 के लोरलाई खंड पर सभी परिवहन सेवाओं को 14 नवंबर तक रोक दिया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, यह कदम प्रांत में व्याप्त सुरक्षा चिंताओं और वर्तमान परिस्थितियों के चलते उठाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से क्वेटा के छावनी क्षेत्र के सभी स्कूलों को बुधवार से 16 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह निलंबित रहेगी, जबकि क्वेटा जिले को इससे छूट मिलेगी।

हालांकि, क्वेटा के इंटरनेट यूजर्स ने बुधवार से सेवाओं में व्यवधान की शिकायतें की। गृह विभाग ने सभी जिला प्रशासनों, पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय का तुरंत पालन सुनिश्चित करने और जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान रेलवे ने बलूचिस्तान में सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को देखते हुए क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस की सेवाओं को रविवार से चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 9 से 12 नवंबर तक इस ट्रेन की सेवाओं को निलंबित करने का यह अस्थायी निर्णय सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की सलाह पर सतर्कता के रूप में लिया गया था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।