
PAK दोनों मोर्चों पर जंग के लिए तैयार… ख्वाजा आसिफ के बिगड़े बोल; भारत को दे रहे चुनौती
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से पंगा लेकर पाकिस्तान अब चौतरफा घिर चुका है। ऐसे में पाकिस्तान की हताशा खुलकर सामने आ रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भड़काऊ बयान देकर अपनी नाकामी छिपाने में लगे हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बोल एक बार फिर बिगड़े हैं। इस बार ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ साथ भारत को भी खुली चुनौती दी है। भड़काऊ बयान देने में महारत हासिल कर चुके ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां दोनों मोर्चों से ख्वाजा आसिफ का मतलब पूर्वी सीमा पर भारत और पश्चिमी सीमा पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में पाकिस्तान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "हम दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं। हम पूर्वी सीमा (भारत) और पश्चिमी सीमा (अफगानिस्तान) दोनों का सामना करने के लिए तैयार हैं। अल्लाह ने पहले दौर में हमारी मदद की और वह दूसरे दौर में भी हमारी मदद करेगा।"
बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी हुकूमत
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी हुकूमत ने इस तरह की घटिया बयानबाजी की है। हाल ही में इस्लामाबाद में हुए एक आत्मघाती विस्फोट के बाद पाकिस्तान की सरकार ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये हमले भारत की तरफ से करवाए प्रॉक्सी अटैक है। हालांकि बाद में पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जहर जहर उगलने से बाज नहीं आए।
हम युद्ध की स्थिति में हैं…
इस्लामाबाद विस्फोट के बाद ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में है। आसिफ ने कहा था, “हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी सोचता है कि पाकिस्तानी सेना अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में यह युद्ध लड़ रही है, उसे इस्लामाबाद जिला अदालतों में आज हुए आत्मघाती हमले को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। यह पूरे पाकिस्तान के लिए एक युद्ध है, जिसमें पाकिस्तानी सेना रोज कुर्बानी दे रही है और लोगों को सुरक्षित महसूस करा रही है।”
भारत ने लगाई थी लताड़
वहीं देश की सैन्य शक्तियों को पूरी तरह फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सौंप देने वाले शहबाज शरीफ ने सभी सीमाएं लांघते हुए इस्लामाबाद विस्फोट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के इस झूठ को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने देश में संविधान की हो रही हत्या को छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है, जो पाकिस्तान की पुरानी आदत है।

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


