पाकिस्तान को मिल गया 'खजाना', होर्मुज संकट के बीच खुली किस्मत; कितना होगा फायदा?
होर्मुज संकट के बीच पाकिस्तान की किस्मत खुल गई। उसे पिछले महीने सिंध प्रांत में तेल और गैस का खजाना हाथ लग गया। हालांकि, इससे मामूली राहत ही मिलेगी, कोई बहुत बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है।

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनियाभर के तमाम देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान में तेल के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई, जिससे जनता महंगाई का सामना कर रही। इस बीच, पाकिस्तान की किस्मत खुल गई। उसे सिंध प्रांत में तेल और गैस का खजाना मिल गया। आने वाले समय में पाकिस्तान को इस तेल के खजाने से राहत तो जरूर मिल सकती है, लेकिन इससे तेल के दाम में काफी कमी आएगी, यह नहीं होगा। इतनी बड़ी संख्या के सामने इन तेल के कुएं मिलने से बहुत फायदा होने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान का सिंध प्रांत भारत के राजस्थान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सीमा में आता है।
पाकिस्तान की तेल और गैस कंपनी ने दक्षिणी सिंध प्रांत के संगर जिले में तेल और गैस के भंडार का पता लगाया है। ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) ने कहा कि इस खोज से OGDCL और देश के हाइड्रोकार्बन भंडार का आधार तो बढ़ेगा ही, साथ ही घरेलू संसाधनों के जरिए देश में ऊर्जा की मांग और सप्लाई के अंतर को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
पिछले महीने खोजे गए तेल के कुएं
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक लेटर में, OGDCL ने शेयरधारकों को बताया है कि पिछले महीने संघार जिले के बोबी और धमराकी इलाकों में खोज की गई थी। तीन जून के पत्र में, OGDCL ने बताया है कि बोबी और धमराकी माइनिंग लीज में 100 फीसदी वर्किंग इंटरेस्ट वाले ऑपरेटर के तौर पर, उन्होंने अपने एक्सप्लोरेटरी कुएं 'बोबी डीप-1' से तेल की खोज की। इस कुएं से 32/64 इंच के चोक साइज पर प्रति दिन 2,000 बैरल तेल (BOPD) और 1.1 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस (MMSCFD) का प्रोडक्शन हो रहा है, जबकि वेलहेड फ्लोइंग प्रेशर 1,050 पाउंड प्रति स्क्वायर इंच (PSI) था।
तीन हजार मीटर से ज्यादा की कुएं की खुदाई
लेटर में बताया गया है कि यह खोज तीन मई को हुई, जब OGDCL की अपनी तकनीकी और ऑपरेशनल क्षमताओं का इस्तेमाल करके सेमबार फॉर्मेशन में 3,305 मीटर की कुल गहराई तक कुएं की खुदाई की गई। यह खोज बोबी और धमरकाकी माइनिंग लीज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह इस इलाके में 'मैसिव सैंड प्ले' से हाइड्रोकार्बन की पहली खोज है। इसमें कहा गया है, "एक नए एक्सप्लोरेशन प्ले को स्थापित करने के अलावा, इस खोज ने आस-पास के इलाकों में इसी तरह की संभावनाओं से जुड़े जोखिम को कम किया है, जिससे भविष्य में खोज और संसाधनों को बढ़ाने के नए रास्ते खुले हैं।"
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


