पाकिस्तान का कराया सीजफायर फिर फेल, अब ईरान ने बोला US के जहाजों पर हमला

Apr 20, 2026 08:24 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। उन्होंने भारतीय समयानुसार रविवार को लिखा था, 'ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोली चलाने का फैसला किया, जो हमारे सीजफायर समझौते का उल्लंघन है।

पाकिस्तान का कराया सीजफायर फिर फेल, अब ईरान ने बोला US के जहाजों पर हमला

पाकिस्तान में बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने से पहले ही अमेरिका और ईरान में जंग फिर आकार लेती नजर आ रही है। खबर है कि अब ईरानी बलों ने ओमान सागर में अमेरिकी सेना के जहाजों पर हमला बोल दिया है। फिलहाल, ईरानी अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। यह हलचल ऐसे समय पर हुई है, जब सीजफायर की अवधि में अभी भी तीन दिन बाकी हैं। करीब 5 हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद दोनों मुल्क 23 अप्रैल तक हमले रोकने के लिए सहमत हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान सागर में ईरान की तरफ से अमेरिकी सेना के कुछ जहाजों पर ड्रोन अटैक किए गए हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान के जहाज को कब्जे में ले लिया था, जिसके जवाब में तेहरान ने अब ये ड्रोन अटैक किए हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले में अमेरिकी जहाजों को कितना नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर अवधि खत्म होने से पहले ही फिर से तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।

अमेरिका ने पकड़ा ईरान का जहाज

रविवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा था कि एक ईरानी जहाज के खिलाफ अमेरिकी नौसेना ने कार्रवाई की है और कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया था, 'आज एक 900 फीट लंबे और एक विमान वाहक पोत जितने भारी तूसका नाम के ईरानी माल जहाज ने हमारी नौसेना की नाकाबंदी को पार करने की कोशिश की, जो उनके लिए अच्छी नहीं रही।' उन्होंने लिखा, 'अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुआंस ने ओमान की खाड़ी में तूसका को रोका और उन्हें रुकने की उचित चेतावनी दी। ईरानी चालक दल ने सुनने से इनकार कर दिया, इसलिए हमारे नौसेना के जहाज ने उनके इंजन रूम में छेद करके उन्हें वहीं रोक दिया।'

उन्होंने बताया, 'अभी, अमेरिकी मरीन ने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध गतिविधियों के पिछले इतिहास के कारण तूसका पर अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिबंध लगे हुए हैं। जहाज पूरी तरह से हमारे कब्जे में है, और हम देख रहे हैं कि उस पर क्या है।'

ईरान पर लगाए आरोप

इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। उन्होंने भारतीय समयानुसार रविवार को लिखा था, 'ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोली चलाने का फैसला किया, जो हमारे सीजफायर समझौते का उल्लंघन है। इनमें से कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और यूके के एक मालवाहक जहाज पर दागी गईं। यह अच्छा नहीं था, था क्या? मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद, पाकिस्तान जा रहे हैं...।'

उन्होंने ईरान के सभी पावर प्लांट्स समेत कई जगहों पर हमले की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि ईरान की इस 'हत्यारी मशीनरी' को खत्म करने का समय आ गया है।

दे दी धमकी

इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। उन्होंने भारतीय समयानुसार रविवार को लिखा था, 'ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोली चलाने का फैसला किया, जो हमारे सीजफायर समझौते का उल्लंघन है। इनमें से कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और यूके के एक मालवाहक जहाज पर दागी गईं। यह अच्छा नहीं था, था क्या? मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद, पाकिस्तान जा रहे हैं...।'

उन्होंने ईरान के सभी पावर प्लांट्स समेत कई जगहों पर हमले की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि ईरान की इस 'हत्यारी मशीनरी' को खत्म करने का समय आ गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।