Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan Imran Khan is alive party MP claims he is assured after son asks for proof
जिंदा हैं इमरान खान; बेटे के सबूत मांगने पर पार्टी के ही सांसद का दावा, मिला आश्वासन

जिंदा हैं इमरान खान; बेटे के सबूत मांगने पर पार्टी के ही सांसद का दावा, मिला आश्वासन

संक्षेप:

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहों के बीच उनकी पार्टी के सांसद ने दावा किया है कि खान जिंदा है। वह अभी अडियाला जेल में ही है और उन्हें परेशान करके देश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Nov 30, 2025 08:50 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर दुनियाभर में चर्चा जारी है। मौत की अफवाहों के बीच अब उनकी ही पार्टी के एक सांसद ने दावा किया है कि खान अभी जिंदा है और अडियाला जेल में ही हैं। लेकिन उनके ऊपर जल्द से जल्द देश छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि यह बयान उस समय पर आया है, जब पिछले कुछ दिनों से लगातार इमरान खान की मौत की खबरें उड़ रही थीं। उनके बेटे और बहन ने भी खान के जिंदा होने के सबूत की मांग की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम की उड़ती अफवाहों पर विराम लगाते हुए पार्टी के सांसद खुर्म जीशान ने इमरान की मौत की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने एएनआई से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री फिलहाल अडियाला जेल में ही कैद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खान को सबसे अलग रखना और जेल में परेशान करना एक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत उन्हें पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "यह बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महीना हो गया है और खान को जेल में ही सबसे अलग रखा गया है। उनके परिवार, वकीलों यहां तक की पीटीआई के नेताओं को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। यह मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन है। ऐसा लगता है कि उन्हें किसी बात के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश की जा रही है।"

दरअसल, यह पूरा मामला उस समय उठा था जब इमरान के बेटे कासिम ने अपने पिता से मिलने का समय मांगा। हालांकि, इन अफवाहों को तब और बल मिल गया जब अदालत के आदेश के बावजूद इमरान की बहनों और उनके बेटों को उनसे नहीं मिलने दिया गया। इससे यह अटकल शुरू हो गई कि इमरान खान की जेल में ही हत्या हो गई है।

कासिम ने कहा, "मेरे पिता को पिछले 845 दिनों से कैद करके रखा गया है। पिछले छह हफ्तों से उन्हें मौत की सजा वाले कैदखाने में रखा गया है। हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं है।"

कासिम के इस बयान के बाद पाकिस्तान की आर्मी और शहबाज शरीफ की मिली जुली सरकार पर दबाव बना। इसके बाद उनके वकीलों और पीटीआई के नेताओं को इमरान के जिंदा होने का आश्वासन दिया गया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।