Hindi Newsविदेश न्यूज़pakistan imperial college lie fake campaign and now setback
लाहौर में खुलने वाली है लंदन के मशहूर कॉलेज की ब्रांच, पाक ने किया झूठा प्रचार; फिर लगा झटका

लाहौर में खुलने वाली है लंदन के मशहूर कॉलेज की ब्रांच, पाक ने किया झूठा प्रचार; फिर लगा झटका

संक्षेप: पंजाब सरकार ने दावा किया था कि लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में इंपीरियल कॉलेज का कैंपस खुलने वाला है। अब इंपीरियल कॉलेज प्रशासन ने ही ऐसी खबरों का खंडन किया है और कहा कि ऐसा तो कोई प्लान ही नहीं है। पंजाब सरकार ने यह दावा किस आधार पर किया है, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Wed, 22 Oct 2025 12:45 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान में यह चर्चाएं चल निकली थीं कि अब वहां के एजुकेशन सिस्टम को नई ऊंचाई मिलेगी। लंदन के मशहूर इंपीरियल कॉलेज की एक ब्रांच लाहौर में खुलेगी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार भी बाकायदा ऐसे प्रचार करने में जुटी थी, लेकिन अब ऐसे सारे दावों की हवा निकल गई है। पंजाब सरकार ने दावा किया था कि लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में इंपीरियल कॉलेज का कैंपस खुलने वाला है। अब इंपीरियल कॉलेज प्रशासन ने ही ऐसी खबरों का खंडन किया है और कहा कि ऐसा तो कोई प्लान ही नहीं है। पंजाब सरकार ने यह दावा किस आधार पर किया है, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंपीरियल कॉलेज का कहना है कि हमारे सारे कैंपस यूनाइटेड किंगडम में ही हैं और हम इसका किसी अन्य देश में विस्तार नहीं करना चाहते। 18 अक्तूबर को पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दावा किया था कि लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज का एक कैंपस लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में खुलेगा। यह भी कहा गया था कि इस परिसर के शिलान्यास का कार्यक्रम 18 नवंबर को होगा। कहा गया था कि इस संबंध में राज्य की सीएम मरियम नवाज ने मीटिंग भी की है। इसके अलावा कहा गया कि कॉलेज कैंपस के भीतर ही एक 300 बेड का आधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

इसी दावे के साथ पाकिस्तान के पंजाब सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी एक पोस्ट की गई थी। इन सभी दावों को इंपीरियल कॉलेज ने सिरे से खारिज कर दिया है। कॉलेज की ओर से एक्स पर लिखा गया, 'यह खबरें गलत हैं कि लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज की शाखाएं दूसरे देशों में भी खुलने वाली हैं।' इसके आगे लिखा गया कि ऐसी खबरें गलत हैं कि इंपीरियल कॉलेज की शाखा लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में खुलने वाली है। हमारा पास ऐसा कोई प्लान नहीं है। हम यूके के बाहर किसी और देश में कोई ब्रांच नहीं खोलने वाले हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।