Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan Govt may impose Governor rule in Khyber Pakhtunkhwa amid protests in support of Imran Khan
इमरान खान की PTI को लग सकता है एक और झटका, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर राज लगाने की तैयारी

इमरान खान की PTI को लग सकता है एक और झटका, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर राज लगाने की तैयारी

संक्षेप:

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। इमरान खान की कथित मौत की अफवाहों के बाद पूरे देश में भड़के प्रदर्शनों के बीच संघीय सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गवर्नर राज लगाने का संकेत दे दिया है।

Dec 01, 2025 04:06 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। इमरान खान की कथित मौत की अफवाहों के बाद पूरे देश में भड़के प्रदर्शनों के बीच संघीय सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गवर्नर राज (राष्ट्रपति शासन) लगाने का संकेत दे दिया है। कानून राज्यमंत्री बैरिस्टर अकील मलिक ने स्पष्ट कहा कि प्रांत में सुरक्षा और शासन व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह संवैधानिक कदम अब लगभग तय है। पीटीआई की प्रांतीय सरकार पर देश के बाकी हिस्सों से संपर्क मार्ग बंद करने और अलगाव पैदा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो बहुत जल्द गवर्नर राज लागू कर दिया जाएगा। मलिक का यह बयान खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के रावलपिंडी जेल के बाहर धरने देने के बाद आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश सरकार व्यवहारिक स्थिति बनाने में नकाम

जियो न्यूज से बातचीत में मलिक ने कहा कि केपी के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनकी टीम किसी भी तरह की व्यवहारिक स्थिति बनाने में पूरी तरह नाकाम रही है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने मलिक के हवाले से लिखा कि न तो वे केंद्र के साथ तालमेल करना चाहते हैं और न ही जहां जरूरत है वहां कार्रवाई करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के मौजूदा हालात खुद एक ऐसे कदम की मांग कर रहे हैं जिससे प्रशासनिक ढांचे की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति खुद भी यह कदम उठा सकते हैं, जिसे बाद में संसद के संयुक्त सत्र से मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि गवर्नर राज शुरू में दो महीने तक लागू रहता है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। मलिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार पर देश के बाकी हिस्सों से रास्ते ब्लॉक करने और प्रांत को अलग-थलग करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

गवर्नर राज से प्रांत में भड़केगी आग

दूसरी तरफ, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर राज लगाने के संभावित फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर पत्रकार इमरान रियाज खान ने हुकूमत को आग से खेलने की चेतावनी दी है। इमरान रियाज ख़ान ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई की सरकार सत्ता प्रतिष्ठान के लिए लाइफलाइन है। अगर यहां यह सरकार खत्म हो गई या गवर्नर राज लग गया तो प्रांत से ऐसी आग भड़केगी जिसे बुझाना नामुमकिन होगा।

गवर्नर राज कैसे लगाया जाता है?

पाकिस्तान में इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 232 और 234 के तहत प्रधानमंत्री की सलाह पर गवर्नर राज लगाया जाता है और अंतिम अधिकार राष्ट्रपति के पास होता है। जब मलिक को बताया गया कि आर्टिकल 234 के तहत गवर्नर खुद भी संघीय सरकार से स्वतंत्र रूप से इसकी सिफारिश कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह महज एक विकल्प है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।