Hindi NewsIndia NewsPakistan gets irritated by Rajnath Singh statement Sindh assembly criticises Defence Minister remarks on Sindh
राजनाथ सिंह के सिंध वाले बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, झूठ बोलकर खूब रोया

राजनाथ सिंह के सिंध वाले बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, झूठ बोलकर खूब रोया

संक्षेप:

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने राजनाथ सिंह के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे यथा स्थिति का बदलाव करने की मंशा वाला एक खतरनाक बयान बताया। पाकिस्तान की ओर से और भी बहुत कुछ कहा गया।

Nov 27, 2025 11:16 pm ISTJagriti Kumari भाषा, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाल ही में दिए एक बयान पर पाकिस्तान खूब रोया है। सिंध की प्रांतीय विधानसभा ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर रक्षा मंत्री की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने सिंध के भारत का हिस्सा बनने की बात कही थी। बीते रविवार को दिल्ली में सिंधी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि सीमाएं बदल सकती हैं और कौन जानता है कि सिंध कल ही भारत में वापस आ आए। इस बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने सिंह के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे यथा स्थिति का बदलाव करने की मंशा वाला एक खतरनाक बयान बताया। सिंध के आबकारी मंत्री मुकेश कुमार चावला द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि सिंध पाकिस्तान का ‘‘अविभाज्य और अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।’’

प्रस्ताव में आगे रक्षा मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए कहा गया, “सदन भारत के रक्षा मंत्री के बयान की निंदा करता है, क्योंकि यह बयान भ्रामक, भड़काऊ और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला है, जो राजनयिक मानदंडों और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।’’

राजनाथ सिंह ने क्या कहा था?

बता दें कि पाकिस्तान को जिस बयान पर मिर्ची लगी है और वह इस कदर हताश हुआ है, उसमें राजनाथ ने कहीं भी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने जैसी कोई टिप्पणी नहीं की है। राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा था कि सिंधी हिंदुओं, खास तौर पर लाल कृष्ण आडवाणी की पीढ़ी के लोगों ने आज तक भारत से सिंध के अलगाव को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि आडवाणी जी ने अपनी किताब में इसका जिक्र भी किया है।

ये भी पढ़ें:फिर भारत का हिस्सा बन सकता है सिंध, राजनाथ सिंह बोले- बदल सकता है बॉर्डर

राजनाथ सिंह ने कहा था, “सिंध भले ही सिंह भर आज भले ही सिंह भारत का हिस्सा नहीं है लेकिन सभ्यात्मक रूप से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक जमीन का सवाल है, सीमाएं बदल सकती हैं। कौन जाने कल सिंध फिर से भारत में शामिल हो जाए। हमारे सिंध के लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, हमेशा हमारे अपने रहेंगे। चाहे वह कहीं भी रहे, वह हमेशा हमारे होंगे।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।