अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त करने की योजना लाया पाकिस्तान, क्या है 5 सूत्रीय पीस प्लान

Apr 03, 2026 10:52 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

इशाक दार ने इस योजना पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से भी फोन पर चर्चा की। इस 5 सूत्रीय योजना के पहले सूत्र में तत्काल शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों को समाप्त करने की मांग की गई है। 

अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त करने की योजना लाया पाकिस्तान, क्या है 5 सूत्रीय पीस प्लान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने हाल ही में बीजिंग की एक दिवसीय यात्रा की। इस दौरान उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने 5 सूत्रीय शांति पहल जारी की, जिसका उद्देश्य खाड़ी और मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करना है। यह योजना वर्तमान में चल रहे पश्चिम एशिया संघर्ष, खासतौर से ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित की गई है। इसमें तत्काल युद्धविराम, शांति वार्ता शुरू करने, नागरिकों व गैर-सैन्य लक्ष्यों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की अहमियत पर जोर दिया गया है।

इशाक दार ने इस योजना पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से भी फोन पर चर्चा की। इस 5 सूत्रीय योजना के पहले सूत्र में तत्काल शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों को समाप्त करने की मांग की गई है। दोनों देशों ने संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने और युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया है। दूसरे सूत्र में जितनी जल्दी हो सके शांति वार्ता शुरू करने की बात कही गई है, जिसमें सभी पक्षों को विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और बातचीत के दौरान बल प्रयोग या उसके खतरे से बचना चाहिए।

5 सूत्रीय योजना का क्या फोकस

तीसरे सूत्र में नागरिकों, गैर-सैन्य लक्ष्यों, ऊर्जा सुविधाओं, पानी के प्लांट्स और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील है। इससे क्षेत्र में मानवीय संकट को बढ़ने से रोका जा सकेगा। चौथे सूत्र में समुद्री नौवहन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य यातायात बहाल करने और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग शामिल है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। 5वें सूत्र में संयुक्त राष्ट्र चार्टर की प्रधानता को बनाए रखने और क्षेत्रीय संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता व राष्ट्रीय सुरक्षा का सम्मान करने पर बल दिया गया है।

पाकिस्तान ने पहले सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ इस्लामाबाद में चौतरफा बैठक भी की थी, जिसमें क्षेत्रीय शांति पर चर्चा हुई। यह पहल पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को मजबूत करती है। इशाक डार की बीजिंग यात्रा से पहले इस्लामाबाद में क्षेत्रीय नेताओं के साथ हुई बैठकें इस दिशा में प्रयासों का हिस्सा थीं। पाकिस्तान और चीन दोनों ही शांति, स्थिरता और संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान पर जोर देते हैं। हालांकि, अभी तक इस योजना को अमल में लाने में सफलता नहीं मिली है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।