भारत के खिलाफ OIC में प्रस्ताव ला रहा था पाकिस्तान, तीन मुसलमान देशों ने ही लगा दिया अड़ंगा
इंडोनेशिया के अलावा बहरीन और मिस्र ने भी पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध किया। दरअसल 12 मई से OIC की संसदीय यूनियन की मीटिंग हुई थी। इसी बैठक में पाकिस्तान ने शरारतपूर्ण एजेंडा रखते हुए भारत के खिलाफ कश्मीर को प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की थी।

भारत के खिलाफ अकसर मुस्लिम देशों के बीच प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश में रहने वाले पाकिस्तान को इस्लामिक सहयोग संगठन में झटका लगा है। 57 मुसलमान देशों के इस संगठन की मीटिंग जकार्ता में हो रही थी, जहां एक प्रस्ताव में वह भारत के खिलाफ लिखवाना चाहता था। उसके इस एजेंडे को दुनिया के सबसे बड़े मुसलमान देश इंडोनेशिया ने ही रोक दिया, जो इस मीटिंग का मेजबान भी था। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के अलावा बहरीन और मिस्र ने भी पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध किया। दरअसल 12 मई से OIC की संसदीय यूनियन की मीटिंग हुई थी। इसी बैठक में पाकिस्तान ने शरारतपूर्ण एजेंडा रखते हुए भारत के खिलाफ कश्मीर को प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की थी।
इस प्रस्ताव का इंडोनेशिया, बहरीन और मिस्र ने विरोध किया तो फिर उसकी भाषा को नरम कर दिया गया। पार्लियामेंट्री यूनियन के प्रस्ताव में गाजा पर लगातार जारी हमलों को लेकर इजरायल की तीखी निंदा की गई है, जबकि भारत को लेकर बेहद सधे शब्दों में बात कही गई। इसकी वजह यही थी कि मेजबान इंडोनेशिया समेत तीन देश पाकिस्तान की कोशिश के आड़े आ गए। पिछले दिनों ही इंडोनेशिया ने इस्लामिक स्टेट के दो आतंकियों अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान को भारत प्रत्यर्पित किया था। इन लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही अरेस्ट कर लिया गया था। इंडोनेशिया की तरफ से आतंकियों का प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी मदद रही है।
इंडोनेशिया का रुख लंबे समय से भारत के प्रति अनुकूल रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि के तौर पर आए थे और भारत के आग्रह पर उन्होंने पाकिस्तान जाने का प्लान टाल दिया था। यही नहीं उन्होंने भारत में अतिरिक्त समय दिया था। इसके अलावा कश्मीर के मसले पर भी इंडोनेशिया की तरफ से भारत का समर्थन किया जाता रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी इंडोनेशिया का बयान आया था और उसने निंदा की थी। इंडोनेशिया का कहना था कि हम आतंकवाद के खिलाफ जंग में पाकिस्तान के साथ हैं। यही नहीं बीते करीब एक दशक में बहरीन और मिस्र के साथ भी भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। इन देशों से भारत के कारोबारी रिश्ते भी मजबूत हैं।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



