फिर सामने आया पाकिस्तान का घिनौना सच, लश्कर कमांडर से मिलने पहुंचे शहबाज शरीफ के सलाहकार

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

शहबाज शरीफ के बेहद खास और आधिकारिक राजनीतिक सलाहकार हाफिज तल्हा सईद एक ही मंच पर नजर आए हैं। इससे पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है।

फिर सामने आया पाकिस्तान का घिनौना सच, लश्कर कमांडर से मिलने पहुंचे शहबाज शरीफ के सलाहकार

पाकिस्तान अपने देश में आतंकियों को पालता है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। फिर भी पाकिस्तान पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश में लगा रहता है। लेकिन अब पाकिस्तान एक बार फिर एक्सपोज हो गया है। हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी और उनकी पार्टी के कई नेता, लश्कर कमांडर और भारत के खिलाफ खूनी साजिश रचने वालों के साथ एक ही मंच पर नजर आए हैं।

न्यूज18 की एक बेहद रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार और उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के वरिष्ठ नेता भारत के सबसे बड़े दुश्मन और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद के साथ बैठे दिखे। बेशर्मी ऐसी कि पार्टी के नेता खुलेआम इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

एक मंच पर दिखे आतंकी और पाक नेता

कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। इनमें शहबाज शरीफ के बेहद खास और आधिकारिक राजनीतिक सलाहकार के साथ पार्टी के कई शीर्ष नेता मंच पर बैठे दिखाई दिए। वहीं उनके पास ही हाफिज तल्हा सईद बैठा हुआ था। शहबाज शरीफ के पार्टी के कई नेता उसके साथ दोस्ताना अंदाज में गुफ्तगू करते भी नजर आए। कार्यक्रम में कई अन्य राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थे। इनमें पार्टी के महासचिव मियां अहसान तरार और जिला महासचिव राणा मुहम्मद अशफाक भी शामिल थे।

कौन है हाफिज तल्हा सईद?

हाफिज तल्हा सईद भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापकों में से एक और जमात-उद-दावा (JuD) के सरगना हाफिज सईद का सगा बेटा है। वह लश्कर-ए-तैयबा की मौलवी विंग और भर्ती सेल का प्रमुख है। वह पाकिस्तान भर में युवाओं का ब्रेनवॉश करने, भारत के खिलाफ जिहाद के लिए फंड जुटाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रचने में सीधे तौर पर शामिल रहा है। भारत ने तल्हा सईद को UAPA के तहत आधिकारिक तौर पर 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित कर रखा है।

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान लगातार फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के डर से यह नाटक करता आया है कि उसका हाफिज सईद के परिवार और उसके आतंकी संगठन से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि भारत ने हमेशा से ही पाकिस्तान के घिनौने कारनामों की पोल खोल रही।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।