खामेनेई की मौत के बाद जल उठा पाकिस्तान, इस्लामाबाद से कराची तक बवाल; 25 मरे

Mar 02, 2026 02:29 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईरान में अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी हिंसा का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक यहां हुई हिंसा में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। एक दिन  पहले ही कराचा में भीड़ ने अमेरिकी मिशन पर हमला बोल दिया था।

खामेनेई की मौत के बाद जल उठा पाकिस्तान, इस्लामाबाद से कराची तक बवाल; 25 मरे

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़पों में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में 11 लोगों की जान गयी। राजधानी इस्लामाबाद में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में श्री खामेनेई की हत्या की पुष्टि के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। विभिन्न संगठनों ने इन विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया था। कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर "अमेरिका मुर्दाबाद" और "इजरायल मुर्दाबाद" के नारे लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले छोड़े । प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार के बाहर एक वाहन को आग लगा दी तथा पुलिस चौकी और कई मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया।

पुलिस ने आंसू गैस और फायरिंग के जरिए भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। पुलिस सर्जन डॉ. समीया तारिक ने बताया कि कराची में 10 लोगों की मौत हुई और 96 लोग घायल हुए हैं। आठ शव अस्पताल लाए गये, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। चिकित्सा रिपोर्टों के अनुसार, कई घायलों को पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से चोटें आईं, जबकि 26 लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है। पांच पुलिसकर्मी और तीन अन्य व्यक्ति भी घायल हुए। सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया गया। स्कर्दू में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आग लगा दी है।

हिंसा के बाद पंजाब सरकार और इस्लामाबाद प्रशासन ने धारा 144 लागू करते हुए सार्वजनिक सभाओं, रैलियों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया है। शहरों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सिंध रेंजर्स ने अतिरिक्त बल तैनात कर चेतावनी दी है कि तोड़फोड़ और हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खामेनेई की मौत पर शरीफ ने जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए इजरायल की आलोचना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक पुरानी परंपरा रही है कि राष्ट्राध्यक्षों और सरकार को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान में "ईरान सरकार और वहां की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।" उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा है और उनके नुकसान में उनके साथ है।"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।