Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan CDF Asim Munir says Ready to deal with external and internal threats
बाहरी और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार, पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर क्या बोले

बाहरी और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार, पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर क्या बोले

संक्षेप:

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, आसिम मुनीर ने गुजरांवाला और सियालकोट छावनी क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्हें अभियानगत तैयारियों और युद्ध तैयारियों को मजबूत बनाने से जुड़ीं प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई।

Dec 13, 2025 06:07 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल बाहरी और अंतरराष्ट्रीय तत्वों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार है। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुनीर ने गुजरांवाला और सियालकोट छावनी क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्हें अभियानगत तैयारियों और युद्ध तैयारियों को मजबूत बनाने से जुड़ीं प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में भी पढ़ाई जाएगी गीता- महाभारत, पहली बार शुरू किया गया संस्कृत कोर्स

इस मौके पर आसिम मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान की सेना शत्रुतापूर्ण हाइब्रिड ऑपरेशन, चरमपंथी विचारधाराओं और राष्ट्रीय स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले विभाजनकारी तत्वों से उत्पन्न आंतरिक व बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।' 26 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। इसके बाद 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

आसिम मुनीर ने अपने संदेश में क्या कहा

इन हमलों के बाद चार दिन तक दोनों ओर से हमले हुए, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आपसी सहमति कायम होने के बाद बंद हो गए। अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत के दौरान मुनीर ने उनके ऊंचे मनोबल और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कठोर और मिशन-केंद्रित प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

दूसरी ओर, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबर में कहा गया कि खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को सजा सुनाया जाना सिर्फ एक शुरुआत है। 2 साल पहले हुए सेना-विरोधी दंगों में शामिल राजनेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कई नए मामलों की शुरुआत हो सकती है। हमीद को गुरुवार को सैन्य अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें शासकीय गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया। हमीद को सजा सुनाए जाने पर सेना का बयान मुख्य रूप से सैन्य कानूनों के तहत हुई उनकी दोषसिद्धि पर केंद्रित था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।