पाकिस्तान का कार्गो विमान रडार से अचानक हुआ गायब, अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

By Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कराची

शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान का बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता हो गया है। नेविगेशन फेल होने के बाद विमान रडार से गायब हो गया। 5 क्रू मेंबर्स सवार थे, समंदर में क्रैश की आशंका।

पाकिस्तान का कार्गो विमान रडार से अचानक हुआ गायब, अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

पाकिस्तान का एक मालवाहक विमान मंगलवार रात को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। यह विमान शारजाह से कराची जा रहा था, लेकिन रास्ते में नेविगेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि विमान कराची के दक्षिण-पश्चिम में समंदर में क्रैश हो गया है। फिलहाल समंदर में बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, विमान ने पाकिस्तानी समयानुसार रात 9:18 बजे कराची की ओर उड़ान भरते समय नेविगेशन सिस्टम में खराबी की रिपोर्ट की थी। स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसके बाद विमान को गाइड करने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ तीन मिनट बाद ही रडार सिस्टम पर विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखा और संचार पूरी तरह से कट गया। अथॉरिटी के बयान के मुताबिक, संपर्क टूटते समय फ्लाइट कराची से लगभग 155 समुद्री मील (287 किलोमीटर) पश्चिम में थी। वहीं, स्थानीय मीडिया जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विमान बलूचिस्तान के ओरमारा के पास अरब सागर के ऊपर उड़ान भरते समय लापता हुआ है।

ये भी पढ़ें:
कफन पर संकट! पाकिस्तान में 'मरना' भी हुआ मुहाल, पुरानी कब्रें हटाने की नौबत

खौफनाक हैं फ्लाइट रडार के आंकड़े

फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस 'फ्लाइटराडार 24' के शुरुआती डेटा से पता चला है कि दुर्घटना से पहले विमान की ऊंचाई में अचानक और भारी बदलाव हुए। डेटा के अनुसार, विमान पहले नीचे आया, फिर थोड़ी देर के लिए ऊपर उठा और उसके बाद अचानक बहुत तेजी से गोता खाने लगा। आखिरी ट्रांसमिटेड डेटा पॉइंट से पता चलता है कि विमान समुद्र तल से महज 1,100 फीट की ऊंचाई पर था और वह माइनस 22,400 फीट प्रति मिनट की असामान्य और बेहद तेज रफ्तार से नीचे गिर रहा था।

27 साल पुराना था विमान

लापता हुआ एयरक्राफ्ट पाकिस्तान में रजिस्टर्ड एक बोइंग 737-400 विमान था, जिसे मालवाहक (कन्वर्टेड फ्रेटर) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसका संचालन K2 एयरवेज कर रहा था। 27 साल पुराना यह विमान K2 एयरवेज का इकलौता एयरक्राफ्ट था और इसने साल 2024 में ही एयरलाइन के साथ अपनी सेवाएं शुरू की थीं। फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, साल 2012 में मालवाहक विमान में बदले जाने से पहले यह एक यात्री विमान के रूप में काम करता था। इसने मूल रूप से 1999 में रूस की 'एयरोफ्लोट' एयरलाइंस के साथ अपनी शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें:
बलूचिस्तान में आतंकियों का तांडव: 17 जवानों को भून डाला, 15 को उठा ले गए हमलावर

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने फेसबुक पर जानकारी दी है कि लापता विमान और उसमें सवार क्रू मेंबर्स का पता लगाने के लिए कई एजेंसियों को मिलाकर समंदर में एक कोआर्डिनेटेड सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर फिलहाल K2 एयरवेज और बोइंग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:
लादेन छिपा रहा, पाकिस्तान की असलियत याद रहे; अमेरिकी सांसद ने की गजब बेइज्जती

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।