सेना और अमेरिका की लिखी पोस्ट शेयर कर रहे शहबाज शरीफ? एक ट्वीट ने खोल दी पोल

Apr 08, 2026 09:11 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कार्यालय शायद वह हिस्सा हटाना भूल गया जो संभवतः अमेरिकी निर्देश का हिस्सा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या पाकिस्तान के संदेश सीधे वाशिंगटन से लिखकर आ रहे हैं।

सेना और अमेरिका की लिखी पोस्ट शेयर कर रहे शहबाज शरीफ? एक ट्वीट ने खोल दी पोल

Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को रोकने और दो सप्ताह के संघर्ष विराम (Iran-US Ceasefire) की घोषणा के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अमेरिका की कठपुतली बन चुके हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान की विदेश नीति और राजनयिक संदेश स्वतंत्र रूप से तैयार किए जा रहे हैं या वे कहीं और से स्क्रिप्टेड हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान संकट पर कूटनीति के लिए समय देने और अपनी समय सीमा को दो सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट की एडिट हिस्ट्री (Edit History) खंगाल डाली।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, पोस्ट के शुरुआती वर्जन में सबसे ऊपर “Draft - Pakistan’s PM Message on X” लिखा हुआ था।

वाइट हाउस से आया था निर्देश?

नेटिजन्स और आलोचकों का दावा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कार्यालय शायद वह हिस्सा हटाना भूल गया जो संभवतः अमेरिकी निर्देश का हिस्सा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या पाकिस्तान के संदेश सीधे वाशिंगटन से लिखकर आ रहे हैं। यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक प्रधानमंत्री अपनी ही भाषा में खुद को "Pakistan’s PM" कहकर ड्राफ्ट क्यों लिखेगा?

शरबाज शरीफ ने लिखा था, "कूटनीति को अपना काम करने देने के लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप से पूरी गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि वे समयसीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दें।" साथ ही उन्होंने ईरान से भी अपील की थी कि वह एक 'सद्भावना संकेत' के रूप में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दे। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली कोशिशें स्थिर, मजबूत और शक्तिशाली तरीके से आगे बढ़ रही हैं।

इस 'ड्राफ्ट' वाली चूक ने पाकिस्तान की संप्रभुता और कूटनीतिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को नियंत्रित कर रहे हैं और यह संदेश पहले से तैयार कर भेजा गया था जिसे केवल पोस्ट करना था। आलोचकों का कहना है कि अगर यह आंतरिक ड्राफ्ट होता तो इसमें अंग्रेजी में इस तरह की औपचारिक लेबलिंग की जरूरत नहीं होती।

यह विवाद ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान इस संकट में खुद को एक मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है। वाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि ट्रंप को पाकिस्तान के प्रस्ताव के बारे में सूचित किया गया था। पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र के साथ मिलकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का पुल बनने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान भी पाकिस्तान के इस दो सप्ताह के सीजफायर प्रस्ताव की सकारात्मक समीक्षा कर रहा है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।