सऊदी अरब ने आसिम मुनीर को दिया सबसे बड़ा सम्मान, डिफेंस डील के बाद पाक को एक और तोहफा

Dec 22, 2025 03:59 pm ISTJagriti Kumari भाषा
share Share
Follow Us on

फील्ड मार्शल मुनीर ने इस सम्मान के लिए खादिम-अल-हरमैन-उल-शरीफैन और सऊदी सरकार के प्रति आभार जताया है। मुनीर ने इस सम्मान को पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच अटूट संबंधों का प्रतीक बताया।

सऊदी अरब ने आसिम मुनीर को दिया सबसे बड़ा सम्मान, डिफेंस डील के बाद पाक को एक और तोहफा

बीते सितम्बर महीने में पाकिस्तान के साथ रणनीतिक रूप से अहम डिफेंस डील करने के बाद अब सऊदी अरब ने पाकिस्तान को एक और तोहफा दिया है। हाल ही में पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को बताया है कि मुनीर को ‘किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि आसिम मुनीर सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘खादिम-अल-हरमैन-उल-शरीफैन’ शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद द्वारा जारी शाही आदेश के तहत फील्ड मार्शल को ‘किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंस क्लास’ से सम्मानित किया गया है जो सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक सम्मान है।’’

बयान में आगे कहा गया कि सऊदी नेतृत्व ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की पेशेवर दक्षता और रणनीतिक दृष्टिकोण की सराहना की है और दोनों देशों के बीच पुराने भाईचारे को और मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। वहीं मुनीर ने इस सम्मान के लिए खादिम-अल-हरमैन-उल-शरीफैन और सऊदी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और इसे पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच अटूट संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने सऊदी अरब की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।

मुनीर पर ट्रंप का दबाव

इससे पहले आसिम मुनीर ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री शहजादे खालिद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद से भी मुलाकात की है। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, सैन्य सहयोग, रणनीतिक सहयोग और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों सहित पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक मुनीर की इस यात्रा का उद्देश्य गाजा के लिए ट्रंप की प्रस्तावित योजना को लेकर चर्चा भी है।

इस मुद्दे को लेकर मुनीर लगातार दबाव में हैं। अगर मुनीर अमेरिका को खुश करने के लिए ट्रंप द्वारा प्रस्तावित शांति समझौते के तहत गाजा में पाक सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दे देते हैं तो उन्हें मुस्लिम देशों और देश के इस्लामिक गुटों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;