कोई जिंदा नहीं बचा; POK में जनता पर गोली चलाने वाली PAK फौज का सैनिकों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की सेना का MI-27 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। पीओके के मुजफ्फराबाद में उड़ान भरते समय यह घटना हुई। ISPR ने बताया कि इस घटना के समय हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

कोई जिंदा नहीं बचा; POK में जनता पर गोली चलाने वाली PAK फौज का सैनिकों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में जन आंदोलन को ताकत के दम पर कुचल रही पाकिस्तानी सेना को जोरदार झटका लगा है। बुधवार को मुजफ्फराबाद से उड़ान भरने के दौरान पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। पाकिस्तान सेना की तरफ से इस हादसे के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, ISPR ने इस घटना पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा, "हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। कोई भी जीवित नहीं बचा है। घटना के तुरंत बाद राहत कर्मियों को मौके पर पहुंचा दिया गया है। कारणों का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड का गठन कर दिया गया है।"

आसिम मुनीर ने जताया दुख

पाकिस्तान सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी इस घटना के बाद मारे गए सैनिकों को लेकर अपना शोक जताया। आईएसपीआर ने अपने बयान में कहा, "सेना प्रमुक और सेना के सभी रैंक अधिकारियों ने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है।"

बता दें, पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में लगातार हवाई दुर्घटना होती रही हैं। सितंबर 2025 में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था इसमें दो पायलट समेत तीन तकनीशियनों की मौत हो गई थी। इसके अलावा अगस्त 2025 में भी एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था इसमें दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी पाकिस्तान की सेना हेलीकॉप्टर हादसों की वजह से परेशान होती रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।