ईरान युद्ध के बीच फिर भिड़ गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान, सीमा पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान का आरोप है कि पहले अफगानिस्तान की ओर से बिना उकसावे की फायरिंग की गई थी और उसकी का जवाब दिया गया है। 

ईरान युद्ध के बीच फिर भिड़ गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान, सीमा पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर भिड़ गए हैं। पाकिस्तान ने सीमा पर मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की। पाकिस्तान का आरोप है कि पहले अफगानिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के फायरिंग की गई थी। पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगान तालिबान के कथित बिना उकसावे वाले हमलों और सीमा पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों का जवाब दिया। एक खबर में यह जानकारी दी गई।

'ऑपरेशन गजब लिल हक' में कुछ दिन के विराम के बाद ये हमले हुए। यह अभियान पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अफगान तालिबान द्वारा सीमा चौकियों पर किए गए हमलों के जवाब में शुरू किया था। सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए, 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने बताया कि पाकिस्तान सेना की जवाबी गोलीबारी में अफगान तालिबान और 'फितना अल-खवारिज' को निशाना बनाया गया।

'फितना अल-खवारिज' शब्द का इस्तेमाल सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों के लिए किया जाता है। सूत्रों ने बताया, ''पाकिस्तान सेना ने चमन सेक्टर में अफगान तालिबान की कई चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।'

सूत्रों ने कहा कि 'ऑपरेशन गजब लिल हक' तब तक जारी रहेगा जब तक इसके सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। सरकारी मीडिया के अनुसार, 15 अप्रैल को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के सीमावर्ती इलाके में अफगान तालिबान बलों की कथित गोलेबारी में दो बच्चों सहित तीन नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सोने के खनन को लेकर झड़प, चार की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोने के कथित अवैध खनन को लेकर दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गये तथा कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले के निजामपुर क्षेत्र में सोमवार को हुई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दो स्थानीय गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी होने की वजह पूरे इलाके में डर और दहशत फैल गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकारियों ने एक गुट के 17 वर्षीय लड़के महरान की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने आगे बताया कि इस हिंसा में दूसरे गुट के तीन सदस्य भी मारे गये, जबकि कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। उसके मुताबिक, यह घटना इलाके में सोने की खदान में अवैध खनन के दौरान हुई, जो बाद में दोनों गुटों के बीच एक जानलेवा टकराव में बदल गई। एहतियात के तौर पर मस्जिदों से निवासियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया तथा आसपास के विद्यालयों में बच्चों को अंदर ही रखा गया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।