Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan and Afghanistan agree to ceasefire, now gathering will take place in Istanbul
युद्धविराम के लिए तैयार हो गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान, अब इंस्तांबुल में होगा जमावड़ा

युद्धविराम के लिए तैयार हो गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान, अब इंस्तांबुल में होगा जमावड़ा

संक्षेप:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। पाकिस्तान की तरफ से की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर था।

Oct 19, 2025 06:18 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कतर के दोहा में काफी जद्दोजेहद के बाद आखिरकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तुरंत सीजफायर करने पर सहमति बन गई है। अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद दोनों ही देशों में तनाव बढ़ गया था। किसी तरह 48 घंटे का सीजफायर करवाया गया लेकिन पाकिस्तान ने बीच में ही फिर एयरस्ट्राइक कर दी जिमसें कम से कम 10 अफगान नागरिकों की जान चली गई। अफगानिस्तान की तरफ से बताया गया कि मारे गए लोगों में तीन क्रिकेटर भी शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अगली वार्ता 25 अक्टूबर को इंस्तांबुल में होगी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग रुकवाने के लिए तुर्की और कतर मध्यस्थता कर रहे थे। कतर के विदेश मंत्री ने कहा, दोनों देशों के शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह समझौता बहुत ही आवश्यक था। दोहा में वार्ता में शामिल होने केबाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब दोनों देशों के बीच 25 अक्टूबर को इंस्तांबुल में वार्ता होगी।

आसिफ ने कहा, अफगानिस्तान से पाकिस्तान की धरती पर होने वाले आतंकी हमले तत्काल रोकने होंगे। दोनों ही देश आपस में एक दूसरे कि संप्रभुता का सम्मान करेंगे। पाकिस्तान की तरफ से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में आईएसआई चीफ जनरल आसिम मलिक भी शामिल थे। इसके अलावा अफगानिस्तान की तरफ से रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने इस वार्ता में हिस्सा लिया था।

पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान को शह देता है और उसी की धरती पर पाकिस्तान में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती है। वहीं अफगानिस्तान ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि जिस आईआईएस को पाकिस्तान में जगह मिलती थी उसे खत्म करने में तालिबान ने ही अहम भूमिका निभाई है। वार्ता से पहले तालिबान के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान ने पत्तिका प्रांत में तीन जगहों पर बमबारी की। इसमें दो बच्चों और तीन क्रिकेटरों समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, सीमा पर हालात फिलहाल काबू में हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।