PAK-अफगानिस्तान जंग के बीच ख्वाजा आसिफ ने पार की हदें, भारत का नाम लेकर उगला जहर

Feb 27, 2026 09:42 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि डूरंड लाइन पर जवाबी कार्रवाई के दौरान 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और तालिबानी लड़ाकों ने कई पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया है। सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

PAK-अफगानिस्तान जंग के बीच ख्वाजा आसिफ ने पार की हदें, भारत का नाम लेकर उगला जहर

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। सीमा पर तनाव चरम पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर सीमाएं लांघीं हैं। ख्वाजा आसिफ ने जहर उगलते हुए अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी कह दिया है। ख्वाजा आसिफ ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को इंडिया की कॉलोनी बना दिया है और आतंकवादियों को इकट्ठा कर टेररिज्म एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने लिखा कि अफगानिस्तान से NATO सेनाओं के हटने के बाद, यह उम्मीद की जा रही थी कि तालिबान यहां शांति और स्थिरता बनाए रखेगा लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को इंडिया की कॉलोनी बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तालिबानी हुकूमत नागरिकों के, खासकर महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही है।

भारत का लिया नाम

आसिफ ने आरोप लगाया, ''तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया है और दुनिया भर से आतंकियों को वहां इकट्ठा कर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।'' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संबंध सामान्य बनाने के लिए सीधे और मित्र देशों के माध्यम से कई प्रयास किए, लेकिन ‘तालिबान भारत का मोहरा बन गया।’ आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले अफगान शरणार्थियों को शरण देकर 'सकारात्मक' भूमिका निभाई, लेकिन ''अब हमारा धैर्य खत्म हो चुका है। अब युद्ध छिड़ गया है।''

100 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मार गिराने का दावा

पाक रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष युद्ध में बदल गया है। गुरुवार रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। यह हमले पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में शुरू किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के सीमा पर कथित हमलों के जवाब में सैन्य अभियान शुरू करते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

'ऑपरेशन गजब लिल हक' शुरू

अफगान तालिबान के कई सीमा चौकियों पर कथित तौर पर हमले करने के बाद गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' शुरू किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुष्टि की कि यह अभियान जारी है और कहा कि सशस्त्र बल अफगान तालिबान की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं। वहीं डेज सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि कम से कम 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।