जहन्नुम पहुंचा देंगे… अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिखाया तबाही का ट्रेलर, लेजर अटैक का VIDEO
अफगानिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना ने रविवार को सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में गुरुवार देर रात पाकिस्तान में सीमा पार हमला किया। तालिबान ने दावा किया कि है उसने पाकिस्तान सेना की 50 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को भीषण जंग शुरू हो गई है। अफगानिस्तान ने गुरुवार रात पाकिस्तान के सीमा क्षेत्रों में घुसकर कई ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें उसके 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए तबाही का ट्रेलर दिखा दिया है। अफगानिस्तान ने पाक पर लेजर हमले का वीडियो शेयर कर कहा है वह दुश्मन को जहन्नुम ने भेजने के लिए तैयार है।
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने गुरुवार देर रात यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। फितरत ने इस पोस्ट में कहा, “डूरंड लाइन पर तैनात बड़े पैमाने पर लेजर से लैस यूनिट्स ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया है और रात के अंधेरे का इस्तेमाल करके, दुश्मन के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हम उन्हें जहन्नुम भेज देंगे, इंशाअल्लाह।”
छिड़ गई है जंग
इस बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान द्वारा पाक के सीमा क्षेत्रों में हमलों के बाद पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया है। पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने काबुल, कंधार और पक्तिया में अफगान तालिबान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। पाक ने दावा किया है कि काबुल और कंधार में कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान ने इन हमलों में 100 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मार गिराने का दावा भी किया है।
अफगानिस्तान ने किया लहूलुहान
यह हमला अफगान बलों द्वारा पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर किए गए हमले के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसे तालिबान सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में हुए घातक हवाई हमलों का बदला बताया है। काबुल ने कहा है कि हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों मारे गए हैं। हमले का शिकार हुए पाकिस्तानी सीमावर्ती प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने को बताया कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान को निर्णायक जवाब देगा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


