Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान, और बिगड़ सकते हैं हालात

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। ताजा संघर्ष शुरू होने के बाद कई देशों ने मध्यस्थता की पेशकश की है। वहीं संयु्क्त राष्ट्र ने भी इस पर चिंता जताई है।

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान, और बिगड़ सकते हैं हालात

Pakistan Afghanistan War

Jagriti Kumari| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 27 Feb 2026 03:19 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Pakistan Afghanistan War: भारत के पड़ोस में भीषण जंग शुरू हो गई है। यहां शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद बड़े सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गई। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुली जंग ऐलान भी कर दिया, जिसके बाद तालिबान ने हमलों का जवाब देने की बात कही है। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं। इस बीच चीन, ईरान और रूस जैसे देशों ने मध्यस्थता की पेशकश की है। वहीं संयु्क्त राष्ट्र ने भी इस पर चिंता जताई है।

ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान द्वारा बीते सप्ताह किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए गुरुवार देर रात जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। काबुल ने दावा किया कि उसने डूरंड लाइन पर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की 15 से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू कर अफगानिस्तान में भीषण हवाई हमले किए जिनमें 130 से ज्यादा तालिबान लड़कों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के काबुल, कंधार और पक्तिया में बमबारी की है।

27 Feb 2026, 03:07:55 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: जंग के मुहाने पर खड़े ईरान ने भी पेश की मदद

Pakistan Afghanistan War Live Updates: जंग के बीच ईरान ने भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान बातचीत में मदद करने और दोनों देशों के बीच समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए कोई भी जरूरी मदद देने के लिए तैयार है।"

बता दें कि ईरान की सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों से लगती है। ईरान ने जहां पाकिस्तान के साथ करीबी रिश्ते बनाए रखे हैं वहीं तालिबान अधिकारियों के साथ भी बातचीत जारी रखी है। हालांकि ईरान ने तालिबानी शासन को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। ईरान पर बीते कुछ दिनों से अमेरिकी हमलों की आशंका गहराई है।

Share
27 Feb 2026, 03:01:14 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: जंग के बीच तालिबान ने तैयार कर लिया ‘सुसाइड स्क्वॉड’

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग शुरू होने के बाद पाक पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने यहां किसी भी खतरे को भांपते हुए ‘सुसाइड स्क्वॉड’ तैयार कर लिया है। जंग के हालातों के बीच अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तर न्यूज ने कथित तौर पर आत्मघाती हमलावरों की एक बटालियन की तस्वीर जारी की है। एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि ये हमलावर विस्फोटक जैकेट और कार बम से लैस हैं और अहम ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार हैं।

Share
27 Feb 2026, 02:39:02 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: क्यों भड़की है जंग?

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष कई महीनों से चली आ रही तनातनी का परिणाम है। पाकिस्तान हाल के वर्षों में बढ़ती चरमपंथी हिंसा के लिए तहरीक-ए-पाकिस्तान (टीटीपी) और प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराता है। टीटीपी, अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन उसका उससे करीबी संबंध माना जाता है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की सरजमीं से काम करता है, हालांकि काबुल और यह संगठन दोनों इस आरोप से इनकार करते हैं।

Share
27 Feb 2026, 02:04:50 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर चीन ने जताई चिंता

Pakistan Afghanistan War Live Updates: चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर हाल ही में हुए संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा है कि चीन अपने चैनलों के जरिए जंग में मध्यस्थता की पेशकश करेगा और दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव कम करने में एक अहम भूमिका निभाने को तैयार है।

Share
27 Feb 2026, 01:36:50 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग में हमले में सात घायल

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर एक बार फिर हमले किए हैं। नंगरहार प्रांत के एक अधिकारी ने बताया है तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास ओमारी कैंप पर एक मोर्टार शेल से हमला हुआ। नंगरहार के अधिकारी कुरैशी बदलुन ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे सात शरणार्थी घायल हो गए हैं, और एक महिला की हालत गंभीर है।"

Share
27 Feb 2026, 12:36:36 PM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: UN ने की शांति की अपील

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने शांति की अपील की है। अफगानिस्तान के लिए UN के स्पेशल रिपोर्टर, रिचर्ड बेनेट ने भी दोनों पक्षों से शांत रहने और अंतर्राष्ट्रीय और मानवीय कानून का सम्मान करने की भी अपील की है।

Share
27 Feb 2026, 11:48:40 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान पर हमले की भारत ने की थी निंदा

Pakistan Afghanistan War Live Updates: जंग से पहले पिछले सप्ताह भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की थी, जिनमें कई नागरिक हताहत हुए थे। भारत ने इन हमलों को पाकिस्तान की अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी रूप देने की एक और कोशिश बताया और अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत पवित्र रमज़ान माह के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की मौत का कारण बने अफगानिस्तान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है।"

Share
27 Feb 2026, 11:14:11 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: रूस ने पेश की मध्यस्थता

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाक और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है। रूस ने कहा है कि वह दोनों पक्षों से बातचीत करने के लिए तैयार है।

Share
27 Feb 2026, 10:36:49 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान ने पाक को दिखाया तबाही का ट्रेलर

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लेजर हमले का वीडियो शेयर कर कहा है वह दुश्मन को जहन्नुम ने भेजने के लिए तैयार है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने गुरुवार देर रात यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। फितरत ने इस पोस्ट में कहा, “डूरंड लाइन पर तैनात बड़े पैमाने पर लेजर से लैस यूनिट्स ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया है और रात के अंधेरे का इस्तेमाल करके, दुश्मन के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हम उन्हें जहन्नुम भेज देंगे, इंशाअल्लाह।”

Share
27 Feb 2026, 10:19:35 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: दोनें पक्ष कर रहे बड़े दावे

Pakistan Afghanistan War Live Updates: जंग के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके बलों ने 133 अफगान लड़ाकों को मार गिराया है, जबकि काबुल ने अपने हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। स्थिति फिलहाल बिगड़ती नजर आ रही है।

Share
27 Feb 2026, 09:52:22 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: कंधार के ऊपर देखे गए पाकिस्तानी जेट

Pakistan Afghanistan War Live Updates: स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान तालिबान के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के जेट कंधार के ऊपर आसमान में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने सरकारी ब्रॉडकास्टर PTV न्यूज के हवाले से कहा कि हवाई पेट्रोलिंग स्ट्राइक के बाद शुरू हुई।

Share
27 Feb 2026, 09:33:06 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: कई महीनों से बना हुआ है तनाव

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले कई महीनों से तनाव बना हुआ है। अक्टूबर में सीमा पर हुई झड़पों में सैनिकों, नागरिकों और संदिग्ध आतंकियों की मौत हुई थी। हालांकि, कतर की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम काफी हद तक लागू रहा लेकिन सीमा पर बीच-बीच में गोलीबारी होती रही है। नवंबर में हुई कई दौर की शांति वार्ताएं भी किसी औपचारिक समझौते पर नहीं पहुंच सकीं।

Share
27 Feb 2026, 08:59:27 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: युद्ध के बीच अफगानिस्तान का बड़ा दावा, मार गिराया पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया शुरू हुए संघर्ष के बाद अफगानिस्तान ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज़ के मुताबिक अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

Share
27 Feb 2026, 08:37:28 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर लिया भारत का नाम

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान करने के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने एक बार फिर जहर उगला है। हमलों का जिक्र करते हुए ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को पाकिस्तान का प्रॉक्सी कहा है। इससे पहले भारत इन आरोपों को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसे नाकामी का आईना दिखा चुका है।

Share
27 Feb 2026, 08:21:50 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: संघर्ष के बीच क्या बोले शहबाज शरीफ?

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा है कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद उनके देश की सेना हमलावरों को कुचल सकती है। पाकिस्तानी सरकार के एक्स पेज के एक पोस्ट में शहबाज शरीफ के हवाले से कहा गया, "हमारी सेना में किसी भी हमलावर इरादे को कुचलने की पूरी क्षमता है।" उन्होंने कहा, "पूरा देश पाकिस्तान की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"

Share
27 Feb 2026, 08:16:03 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: डूरंड लाइन को लेकर विवाद

Pakistan Afghanistan War Live Updates: बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को डूरंड लाइन के नाम से जाना जाता है। इसे अफगानिस्तान ने आज रक औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है और इसे लेकर दोनों देशों के बीच अक्सर तनाव बना रहता है।

Share
27 Feb 2026, 08:09:02 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: तोरखम और चमन बॉर्डर बंद

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद सीमा पर स्थित खैबर डिस्ट्रिक्ट में तोरखम चेकपॉइंट और चमन में फ्रेंडशिप गेट को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि सैकड़ों ट्रक क्रॉसिंग पर फंसे हुए हैं, जिससे लाखों के सामान बर्बाद हो सकते हैं।

Share
27 Feb 2026, 07:49:54 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: अफगानिस्तान ने दिया हवाई हमलों का जवाब

Pakistan Afghanistan War Live Updates: इससे पहले अफगानिस्तान की सेना ने कहा है कि पाक पर हमले करते हुए उसके लड़ाकों ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि यह हमले पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में शुरू किए गए हैं।

Share
27 Feb 2026, 07:30:53 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान ने किया बड़ा दावा

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार तड़के की गई कार्रवाई में 100 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि इन हमलों में 133 लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए हैं। 80 से ज्यादा टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों को नष्ट करने का भी दावा है।

Share
27 Feb 2026, 07:23:45 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: क्या है ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’?

Pakistan Afghanistan War Live Updates: सीमा विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बड़ा संघर्ष शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कंधार और पक्तिया में भीषण हमले किए हैं। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ का नाम दिया गया है।

Share
27 Feb 2026, 07:02:29 AM IST

Pakistan Afghanistan War Live Updates: ख्वाजा शरीफ ने किया युद्ध का ऐलान

Pakistan Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान ने पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि अब उनका देश युद्ध लड़ेगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यह खुली जंग है।”

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsविदेशPakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान, और बिगड़ सकते हैं हालात