Hindi Newsविदेश न्यूज़Opposition Leader of this Country who came to India Dies He Fainted while Taking Morning Walk
भारत आए इस देश के विपक्षी नेता का निधन, सुबह की सैर करते समय हुए थे बेहोश

भारत आए इस देश के विपक्षी नेता का निधन, सुबह की सैर करते समय हुए थे बेहोश

संक्षेप:

पुलिस ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ओडिंगा और उनका परिवार पहले भी अस्पताल आते रहे हैं। इस अस्पताल में उपचार के बाद उनकी बेटी की आंखों की रोशनी वापस आ गई थी।

Wed, 15 Oct 2025 05:20 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आयुर्वेदिक इलाज के लिए केरल में एर्नाकुलम जिले के कूथट्टुकुलम आए केन्या के विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। पुलिस और अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि ओडिंगा आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में सुबह की सैर करते समय बेहोश हो गए और उन्हें कूथट्टुकुलम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां सुबह करीब नौ बजकर 52 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ओडिंगा और उनका परिवार पहले भी अस्पताल आते रहे हैं। इस अस्पताल में उपचार के बाद उनकी बेटी की आंखों की रोशनी वापस आ गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिंगा की मौत की सूचना प्रोटोकॉल के अनुसार एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को भेज दी गई है ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘महान राजनेता’ और ‘भारत के प्रिय मित्र’ के रूप में याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वे एक महान राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।’’ मोदी ने कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ओडिंगा से मिलने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘ओडिंगा को भारत, हमारी संस्कृति, मूल्यों और प्राचीन ज्ञान के प्रति गहरा लगाव था। यह भावना भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में झलकती थी।’’ मोदी ने बताया कि ओडिंगा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली 'आयुर्वेद' के प्रशंसक थे और उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।